ट्रम्प के लिए दो महीने की सियासी डेडलाइन: जनवरी में बदल जाएगा संसद का गणित, उससे पहले कई अहम फैसले कराने की चुनौती
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने आने वाले दो महीने राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। संसद में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत खत्म होने के बाद ट्रम्प प्रशासन के लिए अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना पहले के मुकाबले मुश्किल हो सकता है। ऐसे में व्हाइट हाउस की कोशिश है कि जनवरी 2027 में नई संसद के कार्यभार संभालने से पहले ज्यादा से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दिला दी जाए। इनमें ईरान युद्ध के लिए अतिरिक्त बजट, सेना की मजबूती, सरकारी खर्च और किसानों व जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली सहायता जैसे मुद्दे शामिल हैं। अमेरिकी…
