अमेरिका ने ईरान के 2 राजनयिकों को भेजा वापस, UN महासभा के बाद भी न्यूयॉर्क में थे मौजूद

संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचे ईरान के दो राजनयिकों को आखिरकार देश से रवाना होना पड़ा। दोनों अधिकारी महासभा की बैठक समाप्त होने के बाद भी न्यूयॉर्क में मौजूद थे, जबकि अमेरिकी विदेश विभाग पहले ही ईरानी मिशन को अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अमेरिका से वापस भेजने का निर्देश दे चुका था। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से दोबारा जानकारी दिए जाने और तत्काल देश छोड़ने का संदेश मिलने के बाद दोनों राजनयिकों ने न्यूयॉर्क से प्रस्थान किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित ईरानी मिशन को बताया था…

ईरान परमाणु डील पर ट्रंप के फैसले को लेकर ओबामा का हमला, बोले- हालात पहले से ज्यादा खराब हुए

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उससे जुड़े हालिया फैसलों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर निशाना साधा है। ओबामा ने कहा कि ईरान के साथ हुए पुराने परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद स्थिति सुधरने के बजाय और जटिल हो गई है। उन्होंने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और उससे जुड़े फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को इससे क्या हासिल हुआ, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। ओबामा ने कहा कि अमेरिका ने पहले भी लंबे समय तक युद्धों में हिस्सा लिया, भारी मात्रा में पैसा खर्च किया…