हरमनप्रीत और दीप्ति के शतकों से भारत की बड़ी जीत, जिम्बाब्वे को 121 रन से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 121 रन से बड़ी जीत दर्ज की। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने अपना दम दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की महिला टीम 48.5 ओवर में 207 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब…
