ट्रम्प का बयान: ईरान नया सुप्रीम लीडर चुनने से पहले अमेरिका से करे बातचीत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को नया सुप्रीम लीडर चुनने की प्रक्रिया में अमेरिका को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि अगर इस फैसले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं होगी तो ऐसी प्रक्रिया का ज्यादा महत्व नहीं रह जाएगा। एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान में नए नेतृत्व को लेकर जो चर्चा चल रही है, उसमें अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम संभावित उत्तराधिकारी के रूप में सामने आ रहा है। हालांकि ट्रम्प ने साफ किया कि वह मुजतबा को सुप्रीम लीडर के…
