FIFA 2026: ब्राजील-जापान की टक्कर से पहले रिकॉर्ड में भारी अंतर, 14 मुकाबलों में 11 बार जीता है ब्राजील
FIFA वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज समाप्त होने के बाद अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति में खेला जा रहा है। नॉकआउट चरण की शुरुआत के साथ ही दुनिया की दिग्गज फुटबॉल टीमें खिताब की दौड़ में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी क्रम में राउंड ऑफ 32 का एक बेहद अहम मुकाबला पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील और एशिया की मजबूत टीम जापान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 10:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों…
