विश्वकर्मा पूजा 2026: आज इस समय करें पूजा, पढ़ें आरती, मंत्र, पूजा विधि और भोग की पूरी जानकारी
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज देशभर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जा रही है। विशेष रूप से कारखानों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों, दुकानों और औद्योगिक संस्थानों में इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों, उपकरणों और वाहनों की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का दिव्य शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण कला का अधिष्ठाता माना गया है। मान्यता है कि उन्होंने देवताओं के लिए अनेक भव्य…
