चिरंजीवी की ‘काका’ की रिलीज पर खत्म हुआ सस्पेंस, 13 जनवरी को आएगी फिल्म; ‘विश्वंभरा’ से टकराव की चर्चा तेज
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी के फैंस के लिए उनकी आने वाली फिल्म ‘काका’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही अलग-अलग अटकलों के बीच मेकर्स ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है। चिरंजीवी और डायरेक्टर बॉबी की यह फिल्म 13 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को संक्रांति के मौके पर दर्शकों के बीच लाने की तैयारी है। पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि ‘काका’ की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है। फिल्म की रिलीज आगे खिसकने की खबरों ने फैंस…
