12 मई से बनेगा विष योग, इन 4 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां, संभलकर बिताएं ये दिन
शनि-चंद्रमा की युति का राशियों पर संभावित प्रभाव ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाली युतियों को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि जब दो या उससे अधिक ग्रह एक ही राशि में एक साथ स्थित होते हैं, तो उनकी संयुक्त ऊर्जा का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर देखने को मिल सकता है। इसी क्रम में शनि और चंद्रमा की युति को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना गया है। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब चंद्रमा और शनि एक ही राशि में आ जाते हैं, तो विष योग का निर्माण माना जाता है। बताया जा रहा…
