मोबाइल रिचार्ज का बदलेगा तरीका! 28 दिन वाले प्लान से ग्राहकों को मिल सकती है बड़ी राहत
मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए रिचार्ज की वैधता हमेशा से एक अहम मुद्दा रही है। खासकर उन यूजर्स के लिए, जो मोबाइल डेटा का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं और मुख्य रूप से फोन कॉल, SMS तथा OTP जैसी जरूरतों के लिए अपना नंबर एक्टिव रखते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए हर महीने रिचार्ज कराने के बावजूद 28 दिन की वैधता मिलना लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। आमतौर पर एक साल में 12 महीने और करीब 365 दिन होते हैं, लेकिन 28 दिन की वैधता वाले प्लान का चक्र अलग हिसाब से चलता…
