अफगानिस्तान की चीन सीमा तक पहुंची 121 किमी सड़क से भारत की चिंता क्यों बढ़ी? जानिए पूरा मामला

अफगानिस्तान के सुदूर वाखान क्षेत्र में तैयार की गई करीब 121 किलोमीटर लंबी सड़क ने दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। यह सड़क अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत से चीन की सीमा के करीब स्थित वाखजीर दर्रे तक पहुंचती है। फिलहाल यह कोई आधुनिक हाईवे नहीं, बल्कि मुख्य रूप से कच्ची और बजरी वाली सड़क है। इसके बावजूद इसका रणनीतिक महत्व इसलिए बढ़ गया है, क्योंकि यह ऐसे इलाके में बनाई गई है जहां अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान-अधिकृत क्षेत्र और मध्य एशिया की सीमाएं एक बेहद संवेदनशील भूगोल से जुड़ती हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ इस परियोजना…

चीन की सीमा तक पहुंचा अफगानिस्तान, वाखान में बनी 121 KM सड़क ने बढ़ाई हलचल; भारत के लिए क्यों अहम है ये इलाका?

अफगानिस्तान ने अपने बेहद दुर्गम वाखान कॉरिडोर में ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है, जिसका असर सिर्फ उसके कारोबार तक सीमित नहीं रहने वाला है। बदख्शां प्रांत के इस पहाड़ी इलाके में करीब 121 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद इसे चीन की सीमा तक खोल दिया गया है। तालिबान प्रशासन ने 4 अक्टूबर को इस मार्ग का आधिकारिक उद्घाटन किया। यह सड़क सरहद-ए-ब्रोघिल इलाके से चीन की सीमा पर स्थित जीरो प्वाइंट तक जाती है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना पर करीब 365 मिलियन अफगानी यानी लगभग 55 लाख डॉलर खर्च हुए हैं। इस सड़क को…