अमृतपाल की पार्टी को अब तक क्यों नहीं मिली चुनाव आयोग की मंजूरी? जानिए राजनीतिक दल के रजिस्ट्रेशन का पूरा नियम

अमृतपाल सिंह से जुड़े संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण का मामला इन दिनों कानूनी चर्चा का विषय बना हुआ है। असम की जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा चुकी है और उन पर अलगाववादी गतिविधियों को समर्थन देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। इसी बीच उनके संगठन ने राजनीतिक दल के रूप में अपनी पहचान दर्ज कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था। संगठन की ओर से जनवरी 2025 में पंजीकरण के लिए आवेदन किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन…