नौतपा आज से शुरू: क्यों जरूरी मानी जाती है इसकी तपिश? जानिए इन 9 दिनों का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
नौतपा 2025 की शुरुआत, जानिए इसका धार्मिक, ज्योतिषीय और पारंपरिक महत्व हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह में पड़ने वाला नौतपा वर्ष का वह समय माना जाता है जब सूर्य की किरणों का प्रभाव धरती पर सबसे अधिक महसूस होता है। इस अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी, तेज धूप और लू का असर देखने को मिलता है। वर्ष 2025 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से मानी गई है। पंचांग के अनुसार सोमवार दोपहर 3:44 बजे सूर्य देव ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया, जिसके साथ नौतपा का आरंभ हुआ। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य 8…
