WhatsApp Business पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम: कंपनियों को सर्विस मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा, आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा असर
WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से एक अहम बदलाव लागू होने जा रहा है, हालांकि इसका सीधा असर आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। दरअसल, Meta के WhatsApp Business Platform पर कंपनियों को ग्राहकों तक भेजे जाने वाले कुछ तरह के सर्विस मैसेज के लिए शुल्क देना होगा। यह बदलाव खास तौर पर उन बड़े कारोबारों और कंपनियों के लिए है, जो WhatsApp के API या Business Platform के जरिए बड़े पैमाने पर ग्राहकों से बातचीत करते हैं। इसका मतलब यह है कि बैंक, ई-कॉमर्स कंपनियां, एयरलाइंस, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म और दूसरी बड़ी कंपनियां…
