ट्रंप का नया ‘एयर फोर्स वन’ दुनिया के सामने आया, कतर से मिले लग्जरी बोइंग विमान को बनाया गया राष्ट्रपति का खास विमान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए आधिकारिक विमान को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। इस विमान को अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए तैयार किया गया है और इसे ही अब नया ‘एयर फोर्स वन’ कहा जाएगा। ट्रंप ने शुक्रवार को जॉइंट बेस एंड्रयूज में इस खास विमान का निरीक्षण किया और इसकी भव्यता, आकार और सुविधाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे दुनिया के सबसे शानदार विमानों में से एक बताया। यह विमान ट्रंप को कतर की ओर से मिला था। कतर सरकार ने पिछले साल यह लग्जरी बोइंग विमान अमेरिका को दिया था, जिसे बाद में…
