वॉशिंगटन डीसी में हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के बाहर गोलीबारी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। घटना उस समय हुई जब व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर का आयोजन चल रहा था। इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फायरिंग की घटना कार्यक्रम स्थल के अंदर नहीं बल्कि होटल के बॉलरूम के बाहर हुई। जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा…
