मोदी के दौरे से पहले न्यूजीलैंड में भारतीयों पर कड़े इमिग्रेशन नियमों की चर्चा, विदेश मंत्री ने सरकार को दी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित न्यूजीलैंड यात्रा से ठीक पहले वहां की राजनीति में भारतीय नागरिकों और इमिग्रेशन नीति को लेकर नई बहस छिड़ गई है। न्यूजीलैंड सरकार भारतीय नागरिकों के लिए इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करने की संभावना पर विचार कर रही है। हालांकि इस मुद्दे पर सरकार के भीतर भी मतभेद सामने आने लगे हैं। देश के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने साफ कहा है कि यदि भारत को विशेष रूप से निशाना बनाकर नियम बनाए गए तो इससे दोनों देशों के रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसी बीच न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने…