सर्दियों में अचानक क्यों बढ़ने लगता है ब्लड प्रेशर? ठंड का दिल और नसों पर क्या पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके
मौसम में बदलाव का असर केवल हमारी दिनचर्या और खान-पान पर ही नहीं पड़ता, बल्कि शरीर के अंदर होने वाली कई प्रक्रियाएं भी इससे प्रभावित होती हैं। खासतौर पर सर्दियों का मौसम दिल की सेहत के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान कई लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों का बीपी सामान्य रहता है, उनका रक्तचाप भी ठंड के दिनों में पहले के मुकाबले बढ़ सकता है। वहीं, पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह मौसम अधिक सावधानी बरतने वाला होता है।…
