फिट और युवा महिलाओं के दिल में छिपा हो सकता है यह खतरा, बिना कोलेस्ट्रॉल के भी आ सकता है हार्ट अटैक
29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर दिल की सेहत को लेकर चर्चा होती है तो आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और धूम्रपान जैसे जोखिमों पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन हार्ट अटैक से जुड़ी हर कहानी इन सामान्य कारणों से नहीं जुड़ी होती। कुछ मामलों में ऐसी महिलाएं भी अचानक गंभीर स्थिति में पहुंच सकती हैं, जो उम्र में कम हों, नियमित रूप से एक्टिव रहती हों और जिनमें हार्ट डिजीज के पारंपरिक जोखिम दिखाई ही न देते हों। ऐसी ही एक कम पहचानी जाने वाली स्थिति है स्पॉन्टेनियस कोरोनरी आर्टरी डिसेक्शन…
