भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज का आगाज आज, रायपुर में पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें; स्मृति मंधाना के नेतृत्व में उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। रायपुर में होने वाला यह मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में भारत और जिम्बाब्वे की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इसके साथ ही रायपुर में भी पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होने का कार्यक्रम है। भारतीय टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में होगी। नियमित कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला मुकाबला होगा। ऐसे…
