स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम इंडिया का जलवा, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदकर सीरीज पर जमाया कब्जा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और फिर भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की ऐसी बढ़त बना ली है, जिसे अब जिम्बाब्वे की टीम बराबर नहीं कर सकती। मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत…
