IMF के पास कहां से आता है अरबों डॉलर का फंड? जानिए कैसे दुनिया भर के देशों को देता है कर्ज

जब किसी देश की अर्थव्यवस्था गंभीर वित्तीय संकट में फंस जाती है, विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घटने लगता है या उसे विदेशों से किए जाने वाले भुगतान में परेशानी आने लगती है, तब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी International Monetary Fund (IMF) की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। हाल के वर्षों में पाकिस्तान सहित कई देशों को आईएमएफ से वित्तीय सहायता मिलने के कारण एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि आखिर आईएमएफ के पास इतनी बड़ी रकम आती कहां से है और यह संस्था आर्थिक संकट से जूझ रहे देशों को अरबों डॉलर का कर्ज कैसे उपलब्ध…