हेपेटाइटिस-बी को लेकर फैली गलतफहमियां बन सकती हैं खतरनाक, जानिए किन बातों पर भरोसा करें और किन पर नहीं
लिवर से जुड़ी बीमारियों में हेपेटाइटिस-बी (Hepatitis B) एक गंभीर वायरल संक्रमण माना जाता है। यह बीमारी हेपेटाइटिस-बी वायरस (HBV) के कारण होती है और दुनिया भर में करोड़ों लोग इससे प्रभावित हैं। चिकित्सा विज्ञान में इसके इलाज, रोकथाम और प्रबंधन को लेकर काफी प्रगति हुई है, लेकिन समाज में आज भी इस बीमारी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। यही कारण है कि कई मरीजों को बीमारी से ज्यादा सामाजिक भेदभाव और गलत जानकारी का सामना करना पड़ता है। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों से इस संक्रमण के बारे में सही जानकारी…
