हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं नहीं, लाइफस्टाइल बदलना भी जरूरी

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसान तरीके, बदलें ये आदतें और रखें दिल को स्वस्थ आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनकर सामने आ रहा है। बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि कई बार हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण साफ दिखाई नहीं देते, इसलिए इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है। अगर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर नियंत्रित न रहे तो यह शरीर के…