अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, गर्दन-सीने समेत शरीर पर चाकू के कई घाव
अमेरिका के व्योमिंग में एक पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवर पर रेस्ट एरिया में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय ड्राइवर पर कथित तौर पर चाकू से 17 बार वार किए गए। हमले में उनकी गर्दन, सीने, बाहों और पसलियों पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने अमेरिका में रहने वाले सिख ट्रक ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खास तौर पर इसलिए भी कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका में अप्रवासियों और विदेशी ट्रक ड्राइवरों को…
