गर्भधारण में परेशानी की एक वजह तनाव भी? रोजाना 60 मिनट का योग रूटीन दे सकता है मानसिक सुकून

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव महिलाओं की दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, नींद की कमी और लगातार बनी रहने वाली चिंता का असर केवल मानसिक स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता, बल्कि शरीर की कई सामान्य प्रक्रियाओं को भी प्रभावित कर सकता है। प्रजनन स्वास्थ्य के मामले में भी तनाव को एक महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। गर्भधारण में परेशानी का सामना कर रही महिलाओं के लिए हाल ही में सामने आए एक अध्ययन में योग, प्राणायाम और ध्यान के नियमित अभ्यास को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। अध्ययन के अनुसार, हठयोग…