आगरा में गुरुवार सुबह बेडरूम में व्यापारी की गोली लगने से मौत हो गई। पहले पुलिस सुसाइड मान रही थी, लेकिन घर से उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद नहीं हुई। ऐसे में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। घटना थाना एत्माउद्दौला के ट्रांस यमुना इलाके की है। ट्रांस यमुना इलाके के अतुल (40) का तलाक हो चुका था। कुछ साल पहले ही दूसरी शादी की थी। परिजनों के अनुसार- गुरुवार सुबह नहाकर अतुल मंदिर गया। वहां से लौटने के बाद मां से चाय बनाने के लिए कहा। चाय बनाने को कहकर अतुल अपने कमरे में चला गया। वहां से गोली चलने की आवाज आई तो मां भाग कर कमरे में पहुंची। अतुल अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। खबर अपडेट की जा रही… आगरा में गुरुवार सुबह बेडरूम में व्यापारी की गोली लगने से मौत हो गई। पहले पुलिस सुसाइड मान रही थी, लेकिन घर से उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद नहीं हुई। ऐसे में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। घटना थाना एत्माउद्दौला के ट्रांस यमुना इलाके की है। ट्रांस यमुना इलाके के अतुल (40) का तलाक हो चुका था। कुछ साल पहले ही दूसरी शादी की थी। परिजनों के अनुसार- गुरुवार सुबह नहाकर अतुल मंदिर गया। वहां से लौटने के बाद मां से चाय बनाने के लिए कहा। चाय बनाने को कहकर अतुल अपने कमरे में चला गया। वहां से गोली चलने की आवाज आई तो मां भाग कर कमरे में पहुंची। अतुल अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। खबर अपडेट की जा रही… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में गोली लगने से व्यापारी की मौत:मंदिर से लौटा, मां से चाय बनाने को कहा; बेडरूम में पहुंचते ही गोली चली, रिवॉल्वर ढूंढ रही पुलिस
