अमृतसर | खालसा कॉलेज और खालसा कॉलेज फॉर वुमन के प्रिंसिपल को जीएनडीयू में उच्च शिक्षा विभाग पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष सेमिनार में सम्मानित किया गया। दोनों कॉलेज को ‘ए प्लस’ ग्रेड के लिए प्रिंसिपल डॉ. महल सिंह और डॉ. सुरिंदर कौर को सम्मानित किया गया। डॉ. महल सिंह और डॉ. सुरिंदर कौर ने कहा कि सेमिनार में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, एडेड व निजी कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। उन्होंने उच्च शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव, अमृता सिंह, डॉ. अश्वनी भल्ला, शिक्षा मंत्री डॉ. हरजोत सिंह बैंस और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. जसपाल सिंह का भी आभार जताया। अमृतसर | खालसा कॉलेज और खालसा कॉलेज फॉर वुमन के प्रिंसिपल को जीएनडीयू में उच्च शिक्षा विभाग पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष सेमिनार में सम्मानित किया गया। दोनों कॉलेज को ‘ए प्लस’ ग्रेड के लिए प्रिंसिपल डॉ. महल सिंह और डॉ. सुरिंदर कौर को सम्मानित किया गया। डॉ. महल सिंह और डॉ. सुरिंदर कौर ने कहा कि सेमिनार में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, एडेड व निजी कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। उन्होंने उच्च शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव, अमृता सिंह, डॉ. अश्वनी भल्ला, शिक्षा मंत्री डॉ. हरजोत सिंह बैंस और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. जसपाल सिंह का भी आभार जताया। पंजाब | दैनिक भास्कर
