चंडीगढ़ बूम बॉक्स क्लब फायरिंग केस में 3 काबू:पंजाब की जेलों में बंद थे; पिस्टल हो चुका बरामद, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

चंडीगढ़ बूम बॉक्स क्लब फायरिंग केस में 3 काबू:पंजाब की जेलों में बंद थे; पिस्टल हो चुका बरामद, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

चंडीगढ़ सेक्टर-9डी स्थित बूम बॉक्स क्लब के बाहर 21 जून 2024 को हुई फायरिंग की वारदात में चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दूसरे गुट से संबंधित 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान तरनतारन के हरिके निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, बलतेज सिंह उर्फ बिज्जू और जोबनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों पहले से पंजाब की अलग-अलग जेलों में बंद थे और अब चंडीगढ़ पुलिस इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई है। पुलिस ने बताया आरोपी जसप्रीत और जोबनप्रीत सिंह अमृतसर जेल में बंद थे, जबकि बलतेज सिंह तरनतारन की पट्टी जेल में सजा काट रहा था। क्लब के बाहर झगड़ा हुआ और फायरिंग पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ घूमने आए थे। इसी दौरान बूम बॉक्स क्लब के बाहर उनका एक अन्य गुट से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग की थी। इस केस में इस्तेमाल की गई पिस्टल पहले ही पंजाब पुलिस के कब्जे में है। तरनतारन के हरिके में तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है और उसी सिलसिले में वे जेल में बंद थे। इस फायरिंग मामले में पुलिस ने पहले गुट से जुड़े दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनमें लुधियाना के गणेश नगर निवासी सुमित सिंह और मोहाली के वार्ड नंबर-1 हवेली बस्सी निवासी जसपाल सिंह शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर दोनों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया था। युवतियों से छेड़छाड़ के बाद हुआ विवाद 21 जून की रात करीब साढ़े 3 बजे बूम बॉक्स क्लब में युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। क्लब के बाहर भी झगड़ा बढ़ गया और बाउंसरों व युवकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान दो गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। इसके अलावा हवाई फायरिंग भी की गई थी, जिसमें एक गोली पास के एक निजी बैंक के शीशे वाले दरवाजे पर जा लगी थी। चंडीगढ़ सेक्टर-9डी स्थित बूम बॉक्स क्लब के बाहर 21 जून 2024 को हुई फायरिंग की वारदात में चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दूसरे गुट से संबंधित 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान तरनतारन के हरिके निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, बलतेज सिंह उर्फ बिज्जू और जोबनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों पहले से पंजाब की अलग-अलग जेलों में बंद थे और अब चंडीगढ़ पुलिस इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई है। पुलिस ने बताया आरोपी जसप्रीत और जोबनप्रीत सिंह अमृतसर जेल में बंद थे, जबकि बलतेज सिंह तरनतारन की पट्टी जेल में सजा काट रहा था। क्लब के बाहर झगड़ा हुआ और फायरिंग पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ घूमने आए थे। इसी दौरान बूम बॉक्स क्लब के बाहर उनका एक अन्य गुट से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग की थी। इस केस में इस्तेमाल की गई पिस्टल पहले ही पंजाब पुलिस के कब्जे में है। तरनतारन के हरिके में तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है और उसी सिलसिले में वे जेल में बंद थे। इस फायरिंग मामले में पुलिस ने पहले गुट से जुड़े दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनमें लुधियाना के गणेश नगर निवासी सुमित सिंह और मोहाली के वार्ड नंबर-1 हवेली बस्सी निवासी जसपाल सिंह शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर दोनों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया था। युवतियों से छेड़छाड़ के बाद हुआ विवाद 21 जून की रात करीब साढ़े 3 बजे बूम बॉक्स क्लब में युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। क्लब के बाहर भी झगड़ा बढ़ गया और बाउंसरों व युवकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान दो गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। इसके अलावा हवाई फायरिंग भी की गई थी, जिसमें एक गोली पास के एक निजी बैंक के शीशे वाले दरवाजे पर जा लगी थी।   पंजाब | दैनिक भास्कर