जीरकपुर की चौधरी कॉलोनी में दिवाली वाले दिन पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान सूरज नाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बारूद से शरीर पूरी तरह झुलसा
बारूद के धमाके से उसका शरीर पूरी तरह झुलस गया। लोगों के मुताबिक यह धमाका उस समय हुआ; पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उस दौरान वह व्यक्ति धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि उसके कपड़े तक जल गए, उसके हाथ बुरी तरह झुलस गए और शरीर से खून बहने लगा। वह जख्मी होकर घर की छत पर गिर गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। जीरकपुर की चौधरी कॉलोनी में दिवाली वाले दिन पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान सूरज नाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बारूद से शरीर पूरी तरह झुलसा
बारूद के धमाके से उसका शरीर पूरी तरह झुलस गया। लोगों के मुताबिक यह धमाका उस समय हुआ; पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उस दौरान वह व्यक्ति धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि उसके कपड़े तक जल गए, उसके हाथ बुरी तरह झुलस गए और शरीर से खून बहने लगा। वह जख्मी होकर घर की छत पर गिर गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। पंजाब | दैनिक भास्कर

