तरनतारन उप-चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज खत्म हो रही है। सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार अपने नामांकन भर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने जहां हरमीत सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, अकाली दल ने पूर्व प्रिंसिपल सुखविंदर कौर, बीजेपी ने हरजीत सिंह, कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने मनदीप सिंह को टिकट दिया है। जानें प्रमुख पार्टियों ने किन्हें चुना- भरे गए नामांकन के अनुसार उम्मीदवारों की प्रमुख जानकारियां- भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों पर मामले दर्ज भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के खिलाफ दो आपराधिक मामले भी लंबित हैं, हालांकि किसी में भी दोष सिद्ध नहीं हुआ है। पहला मामला FIR नंबर 70/2023, थाना सुल्तानविंड (अमृतसर) में दर्ज है, जिसमें धाराएं 341, 323, 506, 34 IPC लगाई गई हैं। आरोप- गलत तरीके से रोकना, चोट पहुंचाना और धमकाना है। दूसरा मामला 2015 से न्यायालय एसडीजेएम बाबा बकाला साहिब में विचाराधीन है, जिसकी धाराएं 326, 323, 324, 341, 148, 149 IPC हैं। आरोप गंभीर चोट पहुंचाना और गलत तरीके से रोकना शामिल है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज का एक मामला चंडीगढ़ में विचाराधीन है। करणबीर को निचली अदालत ने दोषी ठहराए था। उसमें आपराधिक अपील दायर की है, जो अभी भी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में लंबित है। यह मामला आईपीसी की धाराओं 332, 353, 308 एवं 34 के तहत है, जिसमें सजा के तौर पर विभिन्न अवधि की कठोर सजा और जुर्माना लगाना शामिल है। उम्मीदवार ज्वैलरी के शौकीन तरनतारन के उम्मीदवारों में ज्वैलरी के शौकीन भी बहुत हैं। आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह व उनकी पत्नी के पास 1.77 करोड़ की ज्वैलरी है। जबकि बीजेपी उम्मीदवार हरजीत सिंह के परिवार के पास 49 लाख, अकाली दल की सुखविंदर कौर के पास 15 लाख, कांग्रेस के करणबीर सिंह के पास 96.41 लाख और मनदीप सिंह के पास 6 तोला सोना है। आप के हरमीत व कांग्रेस के करणबीर के साथ करोड़ों की गाड़ियां आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह 2 करोड़ की गाड़ी में घूमते हैं। उन्होंने इसी साल लैंड क्रूजर को खरीदा है, जिसकी वेल्यू 2 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 15 लाख की फॉर्च्यूनर भी है। वहीं, कांग्रेस के करणबीर सिंह के पास तीन-तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास एक 1.25 करोड़ की डिफेंडर है। इसके अलावा उनके पास एक ऑडी व मर्सिडीज भी है। सभी गाड़ियों की कुल वेल्यू 1.65 करोड़ रुपए है। इसके अलावा सुखविंदर कौर व हरजीत सिंह के पास इनोवा कारें हैं। लेकिन मनदीप सिंह के पास कोई गाड़ी नहीं है। जानें अपने उम्मीदवारों को- तरनतारन उप-चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज खत्म हो रही है। सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार अपने नामांकन भर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने जहां हरमीत सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, अकाली दल ने पूर्व प्रिंसिपल सुखविंदर कौर, बीजेपी ने हरजीत सिंह, कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने मनदीप सिंह को टिकट दिया है। जानें प्रमुख पार्टियों ने किन्हें चुना- भरे गए नामांकन के अनुसार उम्मीदवारों की प्रमुख जानकारियां- भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों पर मामले दर्ज भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के खिलाफ दो आपराधिक मामले भी लंबित हैं, हालांकि किसी में भी दोष सिद्ध नहीं हुआ है। पहला मामला FIR नंबर 70/2023, थाना सुल्तानविंड (अमृतसर) में दर्ज है, जिसमें धाराएं 341, 323, 506, 34 IPC लगाई गई हैं। आरोप- गलत तरीके से रोकना, चोट पहुंचाना और धमकाना है। दूसरा मामला 2015 से न्यायालय एसडीजेएम बाबा बकाला साहिब में विचाराधीन है, जिसकी धाराएं 326, 323, 324, 341, 148, 149 IPC हैं। आरोप गंभीर चोट पहुंचाना और गलत तरीके से रोकना शामिल है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज का एक मामला चंडीगढ़ में विचाराधीन है। करणबीर को निचली अदालत ने दोषी ठहराए था। उसमें आपराधिक अपील दायर की है, जो अभी भी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में लंबित है। यह मामला आईपीसी की धाराओं 332, 353, 308 एवं 34 के तहत है, जिसमें सजा के तौर पर विभिन्न अवधि की कठोर सजा और जुर्माना लगाना शामिल है। उम्मीदवार ज्वैलरी के शौकीन तरनतारन के उम्मीदवारों में ज्वैलरी के शौकीन भी बहुत हैं। आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह व उनकी पत्नी के पास 1.77 करोड़ की ज्वैलरी है। जबकि बीजेपी उम्मीदवार हरजीत सिंह के परिवार के पास 49 लाख, अकाली दल की सुखविंदर कौर के पास 15 लाख, कांग्रेस के करणबीर सिंह के पास 96.41 लाख और मनदीप सिंह के पास 6 तोला सोना है। आप के हरमीत व कांग्रेस के करणबीर के साथ करोड़ों की गाड़ियां आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह 2 करोड़ की गाड़ी में घूमते हैं। उन्होंने इसी साल लैंड क्रूजर को खरीदा है, जिसकी वेल्यू 2 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 15 लाख की फॉर्च्यूनर भी है। वहीं, कांग्रेस के करणबीर सिंह के पास तीन-तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास एक 1.25 करोड़ की डिफेंडर है। इसके अलावा उनके पास एक ऑडी व मर्सिडीज भी है। सभी गाड़ियों की कुल वेल्यू 1.65 करोड़ रुपए है। इसके अलावा सुखविंदर कौर व हरजीत सिंह के पास इनोवा कारें हैं। लेकिन मनदीप सिंह के पास कोई गाड़ी नहीं है। जानें अपने उम्मीदवारों को- पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में बासमती को बढ़ावा देने के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, किसानों को मिलेगा नया विकल्प: मुख्यमंत्री मान
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राज्य में बासमती उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने…
Punjab में बाढ़ का कहर: 7 Lakh लोग बेघर, ‘Mission Chardikala’ से Government देगी नई उम्मीद
कल्पना कीजिए कि एक रात में आपका घर, आपकी मेहनत और आपके सपने सबकुछ पानी में बह जाएं। यही दर्दनाक…
पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस; बेटे का पुराना VIDEO वायरल– कहा, पत्नी मेरी, शादी डैड से
पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस; बेटे का पुराना VIDEO वायरल– कहा, पत्नी मेरी, शादी डैड से पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पंजाब की पूर्व मंत्री पत्नी रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में बेटे की हत्या की FIR दर्ज हुई है। मुस्तफा-रजिया के साथ उनकी बेटी और पुत्रवधू को भी आरोपी बनाया गया है। मुस्तफा के बेटे अकील (35) की 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में मौत हुई थी। तब परिवार ने कहा था कि दवाओं की ओवरडोज से मौत हुई। लेकिन, अकील की मौत के बाद उसका 27 अगस्त का पुराना वीडियो सामने आ गया। इसमें अकील ने कहा था कि उसे पूर्व DGP पिता के अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का पता चल गया। इसके बाद से परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। इसी काे आधार बनाकर अकील की पहचान वाले शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी थी। जिसमें वीडियो का हवाला देते हुए मामले की जांच की मांग की गई थी। अकील का एक बेटा और एक बेटी है। अकील पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। पंचकूला की DCP सृष्टि गुप्ता ने कहा कि ACP रैंक के अधिकारी की अगुआई वाली SIT गठित की गई है। वही इस मामले की जांच करेगी। पंचकूला पुलिस कमिश्नर को सौंपी शिकायत की 3 अहम बातें जिस वीडियो के हवाले से FIR हुई, उसमें अकील ने क्या कहा था जिस मुस्तफा फैमिली पर FIR हुई, उनके बारे में जानिए… 1985 बैच के IPS, कैप्टन अमरिंदर के करीबी रहे मुस्तफा मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के IPS रहे। पंजाब में कांग्रेस सरकार के वक्त मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों में मुस्तफा की गिनती होती थी। हालांकि जब कैप्टन ने मुस्तफा को पंजाब पुलिस का DGP नहीं बनाया तो उनके रिश्ते बिगड़ गए। कैप्टन ने जब दिनकर गुप्ता को DGP बना दिया तो सिनियरिटी का हवाला देकर मुस्तफा सुप्रीम कोर्ट तक गए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद 2021 में मुस्तफा रिटायर हो गए। कांग्रेस ने साल 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाया तो मुस्तफा कांग्रेस में सक्रिय हो गए। उन्होंने खुलकर कैप्टन के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वह नवजोत सिद्धू के सलाहकार भी रहे। अब भी वह कांग्रेस नेता के तौर पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं पत्नी रजिया सुल्ताना मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना ने साल 2000 की शुरुआत में राजनीति में एंट्री ली। इसके बाद 2002 और 2007 में लगातार 2 बार मालेरकोटला से कांग्रेस की टिकट पर विधायक रहीं। 2012 में वह चुनाव हार गईं लेकिन 2017 में फिर चुनाव जीतकर कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई वाली सरकार में मंत्री रहीं। 2021 में कैप्टन की जगह चरणजीत चन्नी सीएम बन गए। फिर से रजिया को मंत्री बनाया गया। इसी बीच चन्नी से नाराज होकर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी पद से इस्तीफा दे दिया। इसके समर्थन में रजिया ने भी मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। मगर, बाद में एक कैबिनेट मीटिंग में शामिल होकर उन्होंने इसे वापस ले लिया। 2022 के चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से चुनाव हार गईं। पुत्रवधू रह चुकीं पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन
मुस्तफा की पुत्रवधू को करीब 4 साल पहले को पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया था। ये नियुक्ति काफी सुर्खियों में रही थी। उस वक्त पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरपर्सन का पद एक महीने से खाली थी। उनकी नियुक्ति शनिवार यानी छुट्टी वाले दिन हुई थी। ——————————— ये खबरें भी पढ़ें…
हरियाणा में पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत:दवा ओवरडोज से तोड़ा दम, हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे, दो बच्चों के पिता, मां मंत्री रहीं पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की पंचकूला में दवा की ओवरडोज लेने के कारण मौत हो गई। ये घटना गुरुवार रात को हुई। पुलिस को दिए गए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि 35 वर्षीय अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। परिवार के लोगों को वे बेसुध हालत में मिले। (पूरी खबर पढ़ें) पूर्व DGP के वकील बेटे की दवा ओवरडोज से मौत:परिवार को बेसुध मिले; मां पंजाब में मंत्री रहीं, लाश सहारनपुर लाई गई सहारनपुर के रहने वाले पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की दवा की पंचकूला में ओवरडोज लेने के कारण मौत हो गई। घटना गुरुवार रात को हुई। पुलिस को दिए गए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि 35 साल के अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। परिवार के लोगों को वे बेसुध हालत में मिले। (पूरी खबर पढ़ें)
