नरवाना में दो गुटों में पत्थरबाजी:कई लोग घायल, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया, साक्ष्य जुटाए

नरवाना में दो गुटों में पत्थरबाजी:कई लोग घायल, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया, साक्ष्य जुटाए

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में शनिवार शाम को दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना को लेकर दहशत का माहौल वहीं पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस झगड़े के कारणों का पता लगाने में जुटी है। नगरवासियों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस को अभी झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिसको लेकर पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले के साफ होने पर ही पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में शनिवार शाम को दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना को लेकर दहशत का माहौल वहीं पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस झगड़े के कारणों का पता लगाने में जुटी है। नगरवासियों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस को अभी झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिसको लेकर पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले के साफ होने पर ही पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर