भिवानी में पानी के लिए लगाया जाम:बोले- 10 दिन से नहीं मिली सप्लाई; गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे, वाहन फंसे, पुलिस ने खुलवाया

भिवानी में पानी के लिए लगाया जाम:बोले- 10 दिन से नहीं मिली सप्लाई; गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे, वाहन फंसे, पुलिस ने खुलवाया

भिवानी के दादरी गेट पर ढाणा रोड के लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। सप्लाई का पानी नहीं मिलने के कारण लोगों में गुस्सा था। इसलिए वे सड़क पर उतरे। लोगों ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द पानी की सप्लाई दी जाए। ताकि परेशानी ना हो। पहले भी वे पानी की समस्या को लेकर जाम लगा चुके हैं। वहीं जाम लगाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया। साथ ही लोगों ने चेतावनी भी दी कि उनके यहां पानी की सप्लाई नहीं की गई तो वे फिर जाम लगाएंगे। ढाणा रोड निवासी विनोद ने बताया कि पानी की समस्या है। पीने के पानी की सप्लाई नहीं आती। जिसके कारण लोग परेशान होते हैं। अधिकारी पानी छोड़ने की बात कहते हैं, लेकिन सप्लाई नहीं हो रहा। पिछले करीब 10 दिन से पानी नहीं मिला। आज पानी सप्लाई छोड़ने की बात कह रहे हैं, लेकिन चौक पर पानी चलता रहा और ढाणा रोड पर नहीं पहुंचा। कुछ समय बार पानी की सप्लाई ही बंद कर दी। अधिकारियों का रवैया भी ठीक नहीं हैं। पहले भी लगाया था जाम
सूरज कुमार ने कहा कि कभी 9 बजे तो कभी 11 बजे सप्लाई का पानी आने की बात कही जाती है। लेकिन उनके घरों में पानी नहीं आता। दूसरे रोड पर पानी आता है और उनके यहां नहीं आता। 10-15 दिन से यह परेशानी हो रही है। पहले जाम लगाया तो एक दिन पानी छोड़ दिया, लेकिन अब फिर से वहीं दिक्कत आ रही है। 10 दिन से नहीं आ रहा पानी
हरनंदी ने कहा कि उन्होंने पानी के लिए जाम लगाया है। 10 दिन से पूरा पानी नहीं आता। जिसके कारण सुबह से ही पानी के लिए तरसने लगते हैं। जहां हैंडपंप हैं तो उस पर लाइन लगी रहती है। समय से पीने का पानी चाहिए। जब पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी से मिलते हैं तो वह अभद्रता करता है। उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं चहाते, केवल पानी सप्लाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने खुलवाया जाम
एसआई देवेंद्र ने बताया कि ढाणा रोड पर पानी की समस्या है। गर्मी का मौसम आ गया है और पीने के पानी की परेशानी है। वहीं पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को बोल दिया है। पुलिस ने जाम को खुलवा दिया है। 5-10 मिनट के लिए रोष जताया था। भिवानी के दादरी गेट पर ढाणा रोड के लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। सप्लाई का पानी नहीं मिलने के कारण लोगों में गुस्सा था। इसलिए वे सड़क पर उतरे। लोगों ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द पानी की सप्लाई दी जाए। ताकि परेशानी ना हो। पहले भी वे पानी की समस्या को लेकर जाम लगा चुके हैं। वहीं जाम लगाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया। साथ ही लोगों ने चेतावनी भी दी कि उनके यहां पानी की सप्लाई नहीं की गई तो वे फिर जाम लगाएंगे। ढाणा रोड निवासी विनोद ने बताया कि पानी की समस्या है। पीने के पानी की सप्लाई नहीं आती। जिसके कारण लोग परेशान होते हैं। अधिकारी पानी छोड़ने की बात कहते हैं, लेकिन सप्लाई नहीं हो रहा। पिछले करीब 10 दिन से पानी नहीं मिला। आज पानी सप्लाई छोड़ने की बात कह रहे हैं, लेकिन चौक पर पानी चलता रहा और ढाणा रोड पर नहीं पहुंचा। कुछ समय बार पानी की सप्लाई ही बंद कर दी। अधिकारियों का रवैया भी ठीक नहीं हैं। पहले भी लगाया था जाम
सूरज कुमार ने कहा कि कभी 9 बजे तो कभी 11 बजे सप्लाई का पानी आने की बात कही जाती है। लेकिन उनके घरों में पानी नहीं आता। दूसरे रोड पर पानी आता है और उनके यहां नहीं आता। 10-15 दिन से यह परेशानी हो रही है। पहले जाम लगाया तो एक दिन पानी छोड़ दिया, लेकिन अब फिर से वहीं दिक्कत आ रही है। 10 दिन से नहीं आ रहा पानी
हरनंदी ने कहा कि उन्होंने पानी के लिए जाम लगाया है। 10 दिन से पूरा पानी नहीं आता। जिसके कारण सुबह से ही पानी के लिए तरसने लगते हैं। जहां हैंडपंप हैं तो उस पर लाइन लगी रहती है। समय से पीने का पानी चाहिए। जब पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी से मिलते हैं तो वह अभद्रता करता है। उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं चहाते, केवल पानी सप्लाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने खुलवाया जाम
एसआई देवेंद्र ने बताया कि ढाणा रोड पर पानी की समस्या है। गर्मी का मौसम आ गया है और पीने के पानी की परेशानी है। वहीं पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को बोल दिया है। पुलिस ने जाम को खुलवा दिया है। 5-10 मिनट के लिए रोष जताया था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर