यश की ‘टॉक्सिक’ टली, जून में बदल सकता है रिलीज़ कैलेंडर, अब 19 मार्च पर सबकी नजर

यश की ‘टॉक्सिक’ टली, जून में बदल सकता है रिलीज़ कैलेंडर, अब 19 मार्च पर सबकी नजर

साउथ सिनेमा के बॉक्स ऑफिस समीकरण अचानक बदलते दिख रहे हैं। जिस टक्कर की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, वह फिलहाल टल गई है। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर मेकर्स ने रिलीज़ प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिसके बाद इंडस्ट्री में नई अटकलें तेज़ हो गई हैं।

‘टॉक्सिक’ अब मार्च नहीं, जून में आएगी

पहले 19 मार्च को रिलीज़ के लिए तैयार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स की ओर से 4 मार्च को जारी बयान में कहा गया कि मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में उतरेगी। इस फैसले के साथ ही मार्च में होने वाला बड़ा क्लैश टल गया, लेकिन जून का रिलीज़ चार्ट अब पूरी तरह हिलता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई फिल्मों की तारीखों में फेरबदल हो सकता है।

पवन कल्याण की फिल्म हो सकती है प्री-पोन

इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर चर्चा है कि मेकर्स इसकी रिलीज़ डेट आगे खिसकाने पर विचार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 26 मार्च को आने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब 19 मार्च को टारगेट किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

19 मार्च क्यों बना हॉट डेट?

19 मार्च को रिलीज़ की वजह भी खास है। इसी दिन उगादी का पर्व और तेलुगू न्यू ईयर मनाया जाएगा। साथ ही ईद का त्योहार भी इसी आसपास पड़ता है। त्योहारों के इस कॉम्बिनेशन को देखते हुए मेकर्स बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा उठाना चाहते हैं।खबरों की मानें तो डिस्ट्रिब्यूटर्स को 19 मार्च के लिए अलर्ट कर दिया गया है, हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है।

‘धुरंधर 2’ से हो सकता है सीधा मुकाबला

अगर ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को रिलीज़ होती है, तो उसे रणवीर सिंह की पैन-इंडिया हिंदी फिल्म ‘धुरंधर 2’ से सीधी टक्कर मिल सकती है। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ साउथ की तमाम भाषाओं में रिलीज़ करने की तैयारी है।

स्टारकास्ट और टीम

‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ रश्मि खन्ना और श्रीलीला अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है, संगीत देवी श्री प्रसाद का है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 19 मार्च की डेट फाइनल होती है या फिर रिलीज़ कैलेंडर में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिलता है।