Independence Day 2026 पर सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ की एंट्री, सलमान खान की फिल्म से हो सकता है मेगा क्लैश

Independence Day 2026 पर सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ की एंट्री, सलमान खान की फिल्म से हो सकता है मेगा क्लैश

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही सनी देओल स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट अब फाइनल हो चुकी है, जिसके बाद फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि इसी दौरान सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ के भी रिलीज होने की चर्चाएं हैं, जिससे स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिल सकता है।

13 अगस्त 2026 को होगी रिलीज
आमिर खान की ओर से 9 फरवरी की रात एक आधिकारिक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें बताया गया कि ‘लाहौर 1947’ स्वतंत्रता दिवस वीक 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट 13 अगस्त 2026 तय की गई है। यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए आमिर खान पहली बार सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ काम कर रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
फिल्म की कास्ट भी पूरी तरह से सामने आ चुकी है। सनी देओल के साथ इसमें शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा, अली फज़ल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

म्यूजिक की कमान ए.आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीतों को जावेद अख्तर ने लिखा है। फिल्म के संवाद राजकुमार संतोषी और असगर वजाहत ने तैयार किए हैं।

तकनीकी टीम भी है जबरदस्त
सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी संतोष सिवन के पास है, एडिटिंग श्याम सालगांवकर ने की है और साउंड डिजाइन रेसुल पुकुट्टी ने संभाला है। वहीं प्रोडक्शन डिजाइन का काम सुब्रत चक्रवर्ती और अमित राय ने किया है।

सनी देओल का बड़ा दांव
‘लाहौर 1947’ को सनी देओल के करियर का एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। देशभक्ति के माहौल में रिलीज हो रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई स्वतंत्रता दिवस पर सलमान खान की फिल्म से इसकी सीधी टक्कर होगी या नहीं।