राजा भैया ने खरीदी ढाई करोड़ की कार:यूपी की पहली रेंज रोवर डिफेंडर भी काफिले में; हर गाड़ी का नंबर 1 है

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 4 सीटर Lexus LM350h लग्जरी गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत है, ₹2.15 करोड़ से शुरू होती है, जो 7-सीटर VIP वेरिएंट के लिए है। वहीं, 4-सीटर अल्ट्रा लग्जरी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.69 करोड़ है। 16 अक्टूबर को खरीदी गई यह गाड़ी 4-सीटर अल्ट्रा लग्जरी वेरिएंट है। दरअसल, राजा भैया लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनकी कुंडा की हवेली से लेकर लखनऊ के बंगले तक में करोड़ों की कीमत की गाड़ियां खड़ी हैं। इसके साथ ही उन्हें गाड़ी के नंबर में भी खासी दिलचस्पी है। उनके काफिले की गाड़ियों का नंबर 0001 ही रहता है। इससे पहले पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने भी लैंड क्रूजर और वेलफायर गाड़ियां खरीदी थीं। पहले जानिए लेक्सस के फीचर के बारे में लेक्‍सस के निर्माताओं की ओर से हाल में ही Lexus LM 350h को अपडेट किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर कर डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। इसमें E20-अनुरूप इंजन, रियर कंसोल पर पावर स्लाइडिंग डोर स्विच, ऑटो-डिमिंग ORVM जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें काले या सफेद रंग के विकल्‍प के साथ सीटों को भी चुना जा सकता है। साथ ही इसमें 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो फ्रंट में दिया गया है। वहीं रियर में 48 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले, 23 स्‍पीकर के साथ ऑडियो सिस्‍टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें फोल्‍डेबल टेबल, वैनिटी मिरर, छोटा फ्रिज भी दिया गया है। लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं राजा भैया
राजा भैया के पास पहले से रेंज रोवर आटोबायोग्राफी जैसी लग्जरी कार है। यह गाड़ी राजा भैया ने 2023 में खरीदी थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। साल 2020 में भी उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपए की रेंज रोवर डिंफेडर (Range Rover Defender) खरीदी थी। वह उस वक्त पूरे यूपी की पहली डिफेंडर गाड़ी थी। यह गाड़ी सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी किसी शेर से कम नहीं। इसमें पी300, 2 लीटर टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में आता है। ऑल-टेरेन व्हीकल होने की वजह से इसे किसी भी रास्ते पर चलाया जा सकता है, चाहे हाईवे हो या पहाड़ी ट्रेल्स। इसके एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी के चलते ये गाड़ी 2020 में चर्चा का विषय बनी रही थी। कहा जाता है, राजा भैया ने जब इसे खरीदा था, तब यूपी में ऐसी गाड़ी किसी के पास नहीं थी। राजा भैया के काफिले में कई गाड़ियां शामिल
राजा भैया के काफिले में 35 लाख से लेकर ढाई करोड़ तक की गाड़ियां शामिल हैं। टोयोटा की लैंड क्रूजर, लैंड रोवर डिफेंडर, मर्सिडीज, दो फॉरच्यूनर और जीप की रैंगलर गाड़ी राजा भैया के पास है। लैंड क्रूजर और लैंड रोवर को कई बार खुद राजा भैया खुद चलते दिखे हैं। इसी तरह राजा भैया की गाड़ियों की सीरीज में बाइक भी देखने को मिलती है। इनमें बुलेट और जावा की बाइक शामिल हैं। राजा भैया को गाड़ियों के नंबर का भी शौक है
अपने चुनावी हलफनामे में राजा भैया ने बताया कि उनके पास टोयोटा की जो कार है, उसका नंबर भी 0001 है। कार के साथ ही राजा भैया की बाइक के नंबर में भी 0001 है। प्रतापगढ़ में राजा भैया की गाड़ियों के नंबर से ही लोग पहचान जाते हैं कि ये किसकी कार है? राजा भैया को हथियारों का भी शौक, पत्नी ने लगाए थे आरोप
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने 3 जून, 2025 को पीएमओ में लेटर दिया था। इसमें उन्होंने राजा भैया पर आरोप लगाया था कि उनके पास अवैध विदेशी हथियारों का जखीरा है। इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। मतलब- हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। राजा भैया के करीबी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और फेक बताया था। 18 सितंबर को गोपाल जी के बयान के बाद भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हथियारों की फोटो शेयर की और फिर कार्रवाई की मांग की थी। 24 सितंबर को भानवी ने बाहुबली विधायक के अवैध हथियारों के जखीरे का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने हथियारों के साथ एक न्यूड लड़की की तस्वीर भी पोस्ट की थी। इसमें वह असलहे के साथ नजर आ रही है। भानवी ने X पर लिखा था- जब से मैंने पीएमओ और गृह मंत्रालय से शिकायत की, तब से मेरे चरित्र हनन के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा था। इसके बाद दशहरे पर राजा भैया ने अपने हथियारों का प्रदर्शन भी किया था। बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने खरीदी थी लैंड क्रूजर की 300 सीरीज
पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की फ्लीट में दो अल्ट्रा लग्जरी गाड़ियां शामिल हुई हैं। दोनों गाड़ियों की कीमत पौने 4 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। धनंजय ने जो गाड़ियां खरीदीं, उनके नाम लैंड क्रूजर और वेलफायर हैं। धनंजय सिंह ने दोनों गाड़ियों को एक साथ खरीदा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। गाड़ियों के नंबर को लेकर भी धनंजय चर्चा में रहे हैं। टोयोटा लैंड क्रूजर 300 सीरीज भारत में हाल ही में लॉन्च हुई है। इस कार की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए है। यह गाड़ी अपनी दमदार ऑफ-रोड क्षमताओं और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती है। वहीं, टोयोटा वेलफायर एमपीवी की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए है। ये हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, डुअल सनरूफ और रियर सीटों पर ऑटोमन-स्टाइल कंफर्ट के साथ आती है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… बाहुबली धनंजय का भौकाल, 4 करोड़ की दो गाड़ियां खरीदीं, दबदबा दिखाने को काफिले में शामिल किया भौकाल हो तो बाहुबली धनंजय सिंह जैसा। एक साथ दो-दो नई गाड़ियां। पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की फ्लीट में दो अल्ट्रा लग्जरी गाड़ियां शामिल हुईं। दोनों गाड़ियों की कीमत पौने 4 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। धनंजय ने जो गाड़ियां खरीदी हैं, उनके नाम लैंड क्रूजर और वेलफायर हैं। पढ़िए पूरी खबर… रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 4 सीटर Lexus LM350h लग्जरी गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत है, ₹2.15 करोड़ से शुरू होती है, जो 7-सीटर VIP वेरिएंट के लिए है। वहीं, 4-सीटर अल्ट्रा लग्जरी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.69 करोड़ है। 16 अक्टूबर को खरीदी गई यह गाड़ी 4-सीटर अल्ट्रा लग्जरी वेरिएंट है। दरअसल, राजा भैया लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनकी कुंडा की हवेली से लेकर लखनऊ के बंगले तक में करोड़ों की कीमत की गाड़ियां खड़ी हैं। इसके साथ ही उन्हें गाड़ी के नंबर में भी खासी दिलचस्पी है। उनके काफिले की गाड़ियों का नंबर 0001 ही रहता है। इससे पहले पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने भी लैंड क्रूजर और वेलफायर गाड़ियां खरीदी थीं। पहले जानिए लेक्सस के फीचर के बारे में लेक्‍सस के निर्माताओं की ओर से हाल में ही Lexus LM 350h को अपडेट किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर कर डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। इसमें E20-अनुरूप इंजन, रियर कंसोल पर पावर स्लाइडिंग डोर स्विच, ऑटो-डिमिंग ORVM जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें काले या सफेद रंग के विकल्‍प के साथ सीटों को भी चुना जा सकता है। साथ ही इसमें 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो फ्रंट में दिया गया है। वहीं रियर में 48 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले, 23 स्‍पीकर के साथ ऑडियो सिस्‍टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें फोल्‍डेबल टेबल, वैनिटी मिरर, छोटा फ्रिज भी दिया गया है। लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं राजा भैया
राजा भैया के पास पहले से रेंज रोवर आटोबायोग्राफी जैसी लग्जरी कार है। यह गाड़ी राजा भैया ने 2023 में खरीदी थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। साल 2020 में भी उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपए की रेंज रोवर डिंफेडर (Range Rover Defender) खरीदी थी। वह उस वक्त पूरे यूपी की पहली डिफेंडर गाड़ी थी। यह गाड़ी सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी किसी शेर से कम नहीं। इसमें पी300, 2 लीटर टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में आता है। ऑल-टेरेन व्हीकल होने की वजह से इसे किसी भी रास्ते पर चलाया जा सकता है, चाहे हाईवे हो या पहाड़ी ट्रेल्स। इसके एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी के चलते ये गाड़ी 2020 में चर्चा का विषय बनी रही थी। कहा जाता है, राजा भैया ने जब इसे खरीदा था, तब यूपी में ऐसी गाड़ी किसी के पास नहीं थी। राजा भैया के काफिले में कई गाड़ियां शामिल
राजा भैया के काफिले में 35 लाख से लेकर ढाई करोड़ तक की गाड़ियां शामिल हैं। टोयोटा की लैंड क्रूजर, लैंड रोवर डिफेंडर, मर्सिडीज, दो फॉरच्यूनर और जीप की रैंगलर गाड़ी राजा भैया के पास है। लैंड क्रूजर और लैंड रोवर को कई बार खुद राजा भैया खुद चलते दिखे हैं। इसी तरह राजा भैया की गाड़ियों की सीरीज में बाइक भी देखने को मिलती है। इनमें बुलेट और जावा की बाइक शामिल हैं। राजा भैया को गाड़ियों के नंबर का भी शौक है
अपने चुनावी हलफनामे में राजा भैया ने बताया कि उनके पास टोयोटा की जो कार है, उसका नंबर भी 0001 है। कार के साथ ही राजा भैया की बाइक के नंबर में भी 0001 है। प्रतापगढ़ में राजा भैया की गाड़ियों के नंबर से ही लोग पहचान जाते हैं कि ये किसकी कार है? राजा भैया को हथियारों का भी शौक, पत्नी ने लगाए थे आरोप
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने 3 जून, 2025 को पीएमओ में लेटर दिया था। इसमें उन्होंने राजा भैया पर आरोप लगाया था कि उनके पास अवैध विदेशी हथियारों का जखीरा है। इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। मतलब- हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। राजा भैया के करीबी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और फेक बताया था। 18 सितंबर को गोपाल जी के बयान के बाद भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हथियारों की फोटो शेयर की और फिर कार्रवाई की मांग की थी। 24 सितंबर को भानवी ने बाहुबली विधायक के अवैध हथियारों के जखीरे का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने हथियारों के साथ एक न्यूड लड़की की तस्वीर भी पोस्ट की थी। इसमें वह असलहे के साथ नजर आ रही है। भानवी ने X पर लिखा था- जब से मैंने पीएमओ और गृह मंत्रालय से शिकायत की, तब से मेरे चरित्र हनन के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा था। इसके बाद दशहरे पर राजा भैया ने अपने हथियारों का प्रदर्शन भी किया था। बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने खरीदी थी लैंड क्रूजर की 300 सीरीज
पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की फ्लीट में दो अल्ट्रा लग्जरी गाड़ियां शामिल हुई हैं। दोनों गाड़ियों की कीमत पौने 4 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। धनंजय ने जो गाड़ियां खरीदीं, उनके नाम लैंड क्रूजर और वेलफायर हैं। धनंजय सिंह ने दोनों गाड़ियों को एक साथ खरीदा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। गाड़ियों के नंबर को लेकर भी धनंजय चर्चा में रहे हैं। टोयोटा लैंड क्रूजर 300 सीरीज भारत में हाल ही में लॉन्च हुई है। इस कार की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए है। यह गाड़ी अपनी दमदार ऑफ-रोड क्षमताओं और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती है। वहीं, टोयोटा वेलफायर एमपीवी की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए है। ये हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, डुअल सनरूफ और रियर सीटों पर ऑटोमन-स्टाइल कंफर्ट के साथ आती है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… बाहुबली धनंजय का भौकाल, 4 करोड़ की दो गाड़ियां खरीदीं, दबदबा दिखाने को काफिले में शामिल किया भौकाल हो तो बाहुबली धनंजय सिंह जैसा। एक साथ दो-दो नई गाड़ियां। पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की फ्लीट में दो अल्ट्रा लग्जरी गाड़ियां शामिल हुईं। दोनों गाड़ियों की कीमत पौने 4 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। धनंजय ने जो गाड़ियां खरीदी हैं, उनके नाम लैंड क्रूजर और वेलफायर हैं। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर