पंजाब के लुधियाना में एक होटल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। युवक को रस्सी से लटका देख युवती चिल्लाई। कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल मैनेजर स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने होटल का दरवाजा खोला। युवती के हाथ पर धारदार हथियार से कटने के निशान भी थे। युवक रस्सी से लटका हुआ था। मृत युवक का नाम गगनदीप सिंह (35) है। पुलिस को युवक की जेब से नशीली गोलियां भी मिलीं। लड़की की चीखने की आवाजें आने पर होटल संचालक ने खोला कमरा जानकारी देते हुए अमित कुमार ने बताया कि वह मोती नगर इलाके में एक होटल में कर्मचारी है। दोपहर को गगनदीप नाम का युवक एक लड़की के साथ कमरा किराए पर लेने आया था। दोनों ने अपने पहचान पत्र जमा करवाए थे। देर शाम गगनदीप के कमरे से लड़की की चीखने की आवाजें आने लगीं। पंखे से लटकी मिली लाश होटल रिसेप्शन पर उसका फोन आया। लड़की कमरे का दरवाजा नहीं खोल पा रही थी। किसी तरह होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला तो सभी दंग रह गए। गगनदीप की लाश पंखे से लटकी हुई थी। किसी को नहीं पता कि गगनदीप ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की। युवती की बाजू पर है कट के निशान गगनदीप के साथ जो युवती होटल में रुकने आई थी उसका नाम गुरप्रीत कौर है। गुरप्रीत की बाजू पर कट के निशान है। उसकी हालत भी गंभीर थी। दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ यह पता नहीं है। होटल संचालकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना मोती नगर की पुलिस पहुंची। SHO वरिंदर उप्पल के मुताबिक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। लड़की को प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के लुधियाना में एक होटल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। युवक को रस्सी से लटका देख युवती चिल्लाई। कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल मैनेजर स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने होटल का दरवाजा खोला। युवती के हाथ पर धारदार हथियार से कटने के निशान भी थे। युवक रस्सी से लटका हुआ था। मृत युवक का नाम गगनदीप सिंह (35) है। पुलिस को युवक की जेब से नशीली गोलियां भी मिलीं। लड़की की चीखने की आवाजें आने पर होटल संचालक ने खोला कमरा जानकारी देते हुए अमित कुमार ने बताया कि वह मोती नगर इलाके में एक होटल में कर्मचारी है। दोपहर को गगनदीप नाम का युवक एक लड़की के साथ कमरा किराए पर लेने आया था। दोनों ने अपने पहचान पत्र जमा करवाए थे। देर शाम गगनदीप के कमरे से लड़की की चीखने की आवाजें आने लगीं। पंखे से लटकी मिली लाश होटल रिसेप्शन पर उसका फोन आया। लड़की कमरे का दरवाजा नहीं खोल पा रही थी। किसी तरह होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला तो सभी दंग रह गए। गगनदीप की लाश पंखे से लटकी हुई थी। किसी को नहीं पता कि गगनदीप ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की। युवती की बाजू पर है कट के निशान गगनदीप के साथ जो युवती होटल में रुकने आई थी उसका नाम गुरप्रीत कौर है। गुरप्रीत की बाजू पर कट के निशान है। उसकी हालत भी गंभीर थी। दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ यह पता नहीं है। होटल संचालकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना मोती नगर की पुलिस पहुंची। SHO वरिंदर उप्पल के मुताबिक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। लड़की को प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
