हिंदू मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से शिव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। माना जाता है कि इन उपायों से न केवल पारिवारिक कलह कम होती है बल्कि धन-धान्य और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं सोमवार को किए जाने वाले कुछ आसान और प्रभावी उपाय।
सबसे पहले यदि आप अपने जीवन में धन और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पास के शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर अर्पित करें और सच्चे मन से प्रार्थना करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
अगर आप किसी समस्या से परेशान हैं और उसका समाधान नहीं मिल पा रहा, तो सोमवार को जल में थोड़ी मात्रा में दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से “ॐ” लिखकर अर्पित करें और धूप-दीप से पूजा करें। ऐसा करने से मुश्किलों का रास्ता धीरे-धीरे साफ होने लगता है।
पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सोमवार के दिन स्नान के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और बाधाएं कम होती हैं।
यदि पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहता है और घर के सदस्यों के बीच अक्सर विवाद होता है, तो सोमवार को शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को चावल का दान दें। इससे घर का माहौल शांत और सकारात्मक बनने लगता है।
जो लोग अपनी आय में बढ़ोतरी चाहते हैं, वे सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जप करें और भगवान से प्रार्थना करें। इससे आर्थिक प्रगति के रास्ते खुलने लगते हैं।
कई बार मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिलता या याद की हुई चीजें परीक्षा में भूल जाती हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय जेब में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखना लाभकारी माना जाता है। इससे स्मरण शक्ति बेहतर होती है और मेहनत का फल मिलने लगता है।
यदि जीवन में तनाव या उलझन महसूस हो रही हो, तो सोमवार को स्नान के बाद तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और घी का दीपक जलाएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
किसी शत्रु से परेशान हैं तो सोमवार को भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाकर “ॐ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ॐ” मंत्र का 11 बार जप करें। इससे विरोधियों से राहत मिलने की मान्यता है।
व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा हो या मनोबल कमजोर पड़ रहा हो, तो किसी नए काम की शुरुआत से पहले दो सफेद फूल अपने पास रखें और काम पूरा होने के बाद उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें। यह उपाय व्यापार में लाभ दिलाने वाला माना जाता है।
यदि आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो घर से निकलते समय आईने में अपना चेहरा देखें और मन ही मन भगवान शिव से सफलता की प्रार्थना करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
वहीं संतान के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए सोमवार को शिवजी को नारियल अर्पित करें और सूखे मेवों का भोग लगाएं। ऐसा करने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।




