1 अप्रैल से बड़े बदलाव: टोल पूरी तरह डिजिटल, आज ही निपटाएं ये जरूरी काम वरना होगा नुकसान

1 अप्रैल से बड़े बदलाव: टोल पूरी तरह डिजिटल, आज ही निपटाएं ये जरूरी काम वरना होगा नुकसान

देशभर में 1 अप्रैल से कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के कामों पर पड़ेगा। सबसे बड़ा बदलाव टोल प्लाजा को लेकर है, अब कहीं भी नकद भुगतान नहीं होगा। इसके साथ ही टैक्स और बैंकिंग से जुड़े कुछ जरूरी कामों की समय-सीमा आज रात 12 बजे खत्म हो रही है।


टोल पर अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट

कल से सभी टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस हो जाएंगे। यानी वाहन चालकों को अब केवल FASTag या UPI के जरिए ही टोल टैक्स देना होगा। अगर आपके पास ये सुविधा नहीं है, तो टोल पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है, जुर्माना या एंट्री से इनकार भी संभव है।


आज ही खत्म हो रही 3 अहम डेडलाइन

टैक्स सेविंग और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कई जरूरी कामों की आखिरी तारीख आज है। 1 अप्रैल के बाद किए गए निवेश का फायदा अगले वित्त वर्ष में मिलेगा।


आज ही निपटा लें ये 4 जरूरी काम

1. स्कीम्स को एक्टिव रखने के लिए जमा करें पैसा

अगर आपने PPF, NPS या सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया है, तो उसे चालू रखने के लिए सालाना न्यूनतम राशि जरूर जमा करें। ऐसा न करने पर अकाउंट बंद हो सकता है और फिर चालू कराने में अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।


2. टैक्स बचाने का आखिरी मौका

पुरानी टैक्स व्यवस्था अपनाने वालों के लिए आज निवेश करने का अंतिम दिन है। धारा 80C के तहत आप ₹1.5 लाख तक की छूट पा सकते हैं, वहीं 80D में हेल्थ इंश्योरेंस पर भी राहत मिलती है। आज के बाद किया गया निवेश अगले साल में गिना जाएगा।


3. नौकरीपेशा लोग तुरंत जमा करें डॉक्यूमेंट्स

सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को अपने ऑफिस में निवेश से जुड़े सभी प्रूफ, जैसे HRA रसीद, इंश्योरेंस प्रीमियम और होम लोन ब्याज सर्टिफिकेट, आज ही जमा कर देने चाहिए। देरी होने पर ज्यादा TDS कट सकता है।


4. FASTag या UPI तुरंत चालू करें

अगर आपकी गाड़ी में FASTag नहीं है या वह काम नहीं कर रहा, तो आज ही उसे एक्टिव करें। साथ ही UPI पेमेंट की सुविधा भी सुनिश्चित कर लें, ताकि कल से टोल पर कोई दिक्कत न हो।

1 अप्रैल से लागू हो रहे इन नए नियमों के चलते आज का दिन बेहद अहम है। समय रहते जरूरी काम निपटाकर आप अतिरिक्त चार्ज और परेशानियों से बच सकते हैं।