भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 43 वर्षीय जवान संजय यादव की सफर के दौरान अचानक मौत हो गई। जवान दीपावली की छुट्टी पर अपने पैतृक घर हरियाणा लौट रहा था। यह घटना टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई, जहां टैक्सी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में 14वीं वाहिनी ITBP में तैनात थे। संजय यादव अपने साथी आरक्षी के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से जा रहे थे। रास्ते में सिन्याड़ी के पास टैक्सी एक होटल पर रुकी। अन्य यात्री भोजन के लिए उतर गए, लेकिन संजय यादव अचेत अवस्था में टैक्सी में ही पड़े रहे। साथी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। फौरन पहुंचे अधिकारी, डॉक्टर ने बताया मौत का कारण सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल 14वीं वाहिनी ITBP, पिथौरागढ़ को दी गई। इसके बाद एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तिरंगे में लपेटकर रेवाड़ी भेजी गई पार्थिव देह पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP के वाहन से पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ जवान के पैतृक निवास हरियाणा के रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में ITBP अधिकारियों और पुलिस ने जवान के सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 43 वर्षीय जवान संजय यादव की सफर के दौरान अचानक मौत हो गई। जवान दीपावली की छुट्टी पर अपने पैतृक घर हरियाणा लौट रहा था। यह घटना टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई, जहां टैक्सी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में 14वीं वाहिनी ITBP में तैनात थे। संजय यादव अपने साथी आरक्षी के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से जा रहे थे। रास्ते में सिन्याड़ी के पास टैक्सी एक होटल पर रुकी। अन्य यात्री भोजन के लिए उतर गए, लेकिन संजय यादव अचेत अवस्था में टैक्सी में ही पड़े रहे। साथी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। फौरन पहुंचे अधिकारी, डॉक्टर ने बताया मौत का कारण सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल 14वीं वाहिनी ITBP, पिथौरागढ़ को दी गई। इसके बाद एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तिरंगे में लपेटकर रेवाड़ी भेजी गई पार्थिव देह पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP के वाहन से पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ जवान के पैतृक निवास हरियाणा के रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में ITBP अधिकारियों और पुलिस ने जवान के सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
नारनौल में भारी मात्रा में बम-पटाखे पकड़े:निर्माणाधीन मकान में बिक्री के लिए रखे; पुलिस को देख युवक ताला लगा कर भागा
नारनौल में भारी मात्रा में बम-पटाखे पकड़े:निर्माणाधीन मकान में बिक्री के लिए रखे; पुलिस को देख युवक ताला लगा कर भागा महेंद्रगढ़ के नारनौल में दीपावली से पहले सीआईए टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला खड़खड़ी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। यहां छानबीन में अवैध रूप से रखे गए बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। जानकारी अनुसार, नारनौल शहर में नागरिक अस्पताल के पास पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला खड़खड़ी निवासी रमन चौहान अपने निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से बम-पटाखों की बिक्री कर रहा है। सूचना सही मानकर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार की और बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देख कमरे का ताला लगा कर भागा पुलिस टीम को मकान के बाहर एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर कमरे को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। बाद में वार्ड नंबर 19 के पार्षद धूप सिंह की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा गया। तलाशी के दौरान कमरे से तीन कार्टन और दो सफेद प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। जिनमें बड़ी मात्रा में बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री भरी थी। बरामद पटाखे में स्काई शॉट, फिरकी, सूतली बम, जेली बेली बम, बुलेट बम सहित कई नामी ब्रांडों के खतरनाक पटाखे शामिल थे। पुलिस ने आरोपी रमन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सफाई कर्मचारियों को Haryana सरकार का बड़ा तोहफा: वेतन में बढ़ोतरी, बीमा सुरक्षा और आयोग गठन का ऐलान।
Haryana सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि…

हरियाणा की सियासत में हलचल: क्या भाजपा छोड़ नया रास्ता चुनेंगे कुलदीप बिश्नोई? माफी विवाद से बढ़ा तनाव
हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल तेज हो गई है। भाजपा सांसद Rekha Sharma की ओर से पूर्व…
