फरीदाबाद में डॉग ढूंढने पर 1 लाख का इनाम:बिल्डर के घर से गायब हुआ 3 महीने का डुग्गू, 2 महीने पहले खरीदा था

हरियाणा के फरीदाबाद में एक बिल्डर के घर से उसका 3 महीने का डॉग (डुग्गू) गायब हो गया। जिसको पानी के लिए बिल्डर ने 1 लाख रूपए का इनाम आपने डॉग पर रख दिया है। बिल्डर का कहना है कि जो भी उसके डॉग को तलाश कर वापस देगा उसको इनाम दिया जाएगा। 1 लाख रूपए इनाम फरीदाबाद के सेक्टर 15 के रहने वाले बिल्डर विनोद तनेजा ने बताया कि 2 महीने पहले उन्होंने डॉग (डुग्गू) को खरीदा था। जिसके लिए उन्होंने 20 हजार रूपए का भुगतान किया था। 18 अक्तूबर की रात को 8 बजे वह घर के बाहर टहल रहा था। हर रोज वह बाहर घूमकर वापस आ जाता था। लेकिन उस दिन वह वापस नही आया। जिसके बाद उन्होंने उसको आस-पास काफी तलाश किया। लेकिन उसका कही पता चल पाया। शिडजू नस्ल का डॉग उन्होंने बताया कि अभी वह 3 महीने का था । शिडजू नस्ल के डॉग को टॉय ब्रीड कहा जाता है। यह एक छोटी नस्ल का कुत्ता होता है। इसकी 20–28 सेंटीमीटर तक उंचाई होती है। इसके बालों का रंग सफेद, सुनहरा, भूरा, काला, ग्रे, या इनका मिश्रण का होता है। इसका वजन 4–7 किलोग्राम तक हो जाता है। यह बेहद प्यारा, दोस्ताना, नटखट और बच्चों के साथ अच्छा ‌व्यवहार करने वाला होता है। बिल्डर ने कहा कि परिवार के लोगों का डॉग (डुग्गू) के साथ बहुत लगाव था। वह परिवार का एक हिस्सा बन चुका है। इसलिए उन्होंने उसकी कीमत से कहीं ज्यादा इनाम रखा है। ताकि जिसके पास भी वह है या जिसको भी वह मिले वो उनको वापस कर सके। हरियाणा के फरीदाबाद में एक बिल्डर के घर से उसका 3 महीने का डॉग (डुग्गू) गायब हो गया। जिसको पानी के लिए बिल्डर ने 1 लाख रूपए का इनाम आपने डॉग पर रख दिया है। बिल्डर का कहना है कि जो भी उसके डॉग को तलाश कर वापस देगा उसको इनाम दिया जाएगा। 1 लाख रूपए इनाम फरीदाबाद के सेक्टर 15 के रहने वाले बिल्डर विनोद तनेजा ने बताया कि 2 महीने पहले उन्होंने डॉग (डुग्गू) को खरीदा था। जिसके लिए उन्होंने 20 हजार रूपए का भुगतान किया था। 18 अक्तूबर की रात को 8 बजे वह घर के बाहर टहल रहा था। हर रोज वह बाहर घूमकर वापस आ जाता था। लेकिन उस दिन वह वापस नही आया। जिसके बाद उन्होंने उसको आस-पास काफी तलाश किया। लेकिन उसका कही पता चल पाया। शिडजू नस्ल का डॉग उन्होंने बताया कि अभी वह 3 महीने का था । शिडजू नस्ल के डॉग को टॉय ब्रीड कहा जाता है। यह एक छोटी नस्ल का कुत्ता होता है। इसकी 20–28 सेंटीमीटर तक उंचाई होती है। इसके बालों का रंग सफेद, सुनहरा, भूरा, काला, ग्रे, या इनका मिश्रण का होता है। इसका वजन 4–7 किलोग्राम तक हो जाता है। यह बेहद प्यारा, दोस्ताना, नटखट और बच्चों के साथ अच्छा ‌व्यवहार करने वाला होता है। बिल्डर ने कहा कि परिवार के लोगों का डॉग (डुग्गू) के साथ बहुत लगाव था। वह परिवार का एक हिस्सा बन चुका है। इसलिए उन्होंने उसकी कीमत से कहीं ज्यादा इनाम रखा है। ताकि जिसके पास भी वह है या जिसको भी वह मिले वो उनको वापस कर सके।   हरियाणा | दैनिक भास्कर