करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात मोहन चिकन ढाबे पर हुई, जहां बडसालु गांव का एक प्राइवेट नौकरीपेशा युवक खाना खाने पहुंचा था। अचानक वहां दो कारों और कुछ मोटरसाइकिलों पर सवार 15 से अधिक युवक पहुंचे, जिनके पास पिस्टल, लोहे की रॉड, लाठियां और डंडे थे। हमलावरों ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में एक युवक ने वीडियो बनाते हुए उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर बैठे युवक पर बोला हमला, हथियार लेकर पहुंचे आरोपी गांव बड़सालू निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 17 अक्टूबर देर शाम को मोहन चिकन ढाबे पर खाना खाने गया था। तभी अचानक प्रिन्द्र निवासी खेड़ी मान सिंह, अशुल निवासी बीबीपुर, लवीस, आशीष निवासी खेड़ी मान सिंह, मनिन्द्र निवासी समौरा और करीब 10 अन्य युवक दो गाड़ियों व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। उनमें से प्रिन्द्र के हाथ में पिस्टल थी, अंशुल के हाथ में रॉड थी, जबकि बाकी युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने पवन पर हमला कर दिया और उसे पीटते हुए कहा कि “माफी मांग।” प्रिन्द्र ने हमले की वीडियो भी बनाई। घायल युवक को इन्द्री से करनाल रेफर किया गया हमले में पवन को गंभीर चोटें आईं। उसने किसी तरह अपने दोस्त राकेश पुत्र सतीश निवासी सातड़ी को फोन किया, जिसने उसे इन्द्री सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए करनाल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी रहा। डॉक्टर ने पहले पवन को बयान देने के काबिल नहीं बताया, जिसके बाद 19 अक्टूबर की शाम को उसके डिस्चार्ज होने पर आज उसका बयान दर्ज किया गया। हमलावरों पर कई धाराओं में केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पवन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना इन्द्री पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात मोहन चिकन ढाबे पर हुई, जहां बडसालु गांव का एक प्राइवेट नौकरीपेशा युवक खाना खाने पहुंचा था। अचानक वहां दो कारों और कुछ मोटरसाइकिलों पर सवार 15 से अधिक युवक पहुंचे, जिनके पास पिस्टल, लोहे की रॉड, लाठियां और डंडे थे। हमलावरों ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में एक युवक ने वीडियो बनाते हुए उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर बैठे युवक पर बोला हमला, हथियार लेकर पहुंचे आरोपी गांव बड़सालू निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 17 अक्टूबर देर शाम को मोहन चिकन ढाबे पर खाना खाने गया था। तभी अचानक प्रिन्द्र निवासी खेड़ी मान सिंह, अशुल निवासी बीबीपुर, लवीस, आशीष निवासी खेड़ी मान सिंह, मनिन्द्र निवासी समौरा और करीब 10 अन्य युवक दो गाड़ियों व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। उनमें से प्रिन्द्र के हाथ में पिस्टल थी, अंशुल के हाथ में रॉड थी, जबकि बाकी युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने पवन पर हमला कर दिया और उसे पीटते हुए कहा कि “माफी मांग।” प्रिन्द्र ने हमले की वीडियो भी बनाई। घायल युवक को इन्द्री से करनाल रेफर किया गया हमले में पवन को गंभीर चोटें आईं। उसने किसी तरह अपने दोस्त राकेश पुत्र सतीश निवासी सातड़ी को फोन किया, जिसने उसे इन्द्री सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए करनाल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी रहा। डॉक्टर ने पहले पवन को बयान देने के काबिल नहीं बताया, जिसके बाद 19 अक्टूबर की शाम को उसके डिस्चार्ज होने पर आज उसका बयान दर्ज किया गया। हमलावरों पर कई धाराओं में केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पवन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना इन्द्री पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
झज्जर में मिला भिवानी से किडनैप बाबा का शव:5 अक्टूबर को हुआ था अपहरण; गांव नांगल के श्रीनाथ डेरे में रहते थे, दो गिरफ्तार
झज्जर में मिला भिवानी से किडनैप बाबा का शव:5 अक्टूबर को हुआ था अपहरण; गांव नांगल के श्रीनाथ डेरे में रहते थे, दो गिरफ्तार झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड से भिवानी जिले के गांव नांगल से करीब दो हफ्ते पहले किडनैप किए गए बाबा का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रोहतक के पास जेएलएन नहर में फेंक दिया था। बीते दिन भिवानी पुलिस झज्जर पहुंची और नहर में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को ढूंढा। 5 अक्टूबर को हुई थी किडनैपिंग पुलिस जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि, मृतक बाबा की पहचान योगी चंबा नाथ के रूप में हुई है। वह बाबा भिवानी जिले के गांव नांगल स्थित श्रीनाथ डेरे में रहते थे। वह बचपन से ही डेरे में पले-बढ़े थे। 5 अक्टूबर की रात को कुछ लोग उन्हें डेरे से किडनैप कर ले गए थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। किडनैपिंग की शिकायत गांव के सरपंच ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। झज्जर बाकरा हेड जेएलएन में मिला शव तलाश के दौरान पुलिस को झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव नांगल के बाबा के रूप में हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। गला घोंटकर की गई हत्या जांच अधिकारी भिवानी पुलिस के अनिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गांव में शोक की लहर बाबा की हत्या की खबर जैसे ही गांव नांगल पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया।

हरियाणा के CM नायब सैनी की बड़ी घोषणा, गुरु गोरखनाथ के सम्मान में सरकार उठाएगी यह कदम।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव के अवसर पर कुछ अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा…

590 करोड़ घोटाला: सीबीआई की सख्त कार्रवाई, बैंक रिकॉर्ड और सरकारी फाइलों की होगी क्रॉस-जांच
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच को तेज…
