प्रयागराज में दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी से सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। रात 11 बजे घटना के समय धूमनगंज इलाके में दिवाली का जश्न चल रहा था। अचानक लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बस्ती के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक ट्रक ने आग पकड़ी और फिर लपटें दूसरे ट्रक तक पहुंच गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक एक ट्रक पूरी तरह राख हो चुका था।। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में 6 लोग दबे आगरा में दिवाली की शाम एक घर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान और नीचे की दुकान जमींदोज हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की खिड़कियां तक हिल गईं। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। स्थानीय लोगों और घायलों के परिजनों का दावा है कि मकान मालिक रामजी लाल घर में गंधक और पोटाश का अवैध कारोबार करते थे। हादसा इन्हीं के विस्फोट से हुआ, न कि सिलेंडर से। परिवारजनों का कहना है कि धमाके के बाद पुलिस सिलेंडर को तुरंत मौके से हटा ले गई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के असली कारणों की पुष्टि के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। हादसा जगदीशपुरा थाना के किशोरपुरा गली नंबर 5 में हुआ। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में कबाड़ प्लांट में भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से हादसे की आशंका वाराणसी में रविवार रात एक कबाड़ के प्लांट में अचानक आग लग गई। भेलूपुर थाना के सुंदरपुर ब्रिज एंक्लेव कॉलोनी में प्रदीप कुमार के प्लांट में कबाड़ जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि लोग दूर भाग खड़े हुए। आसपास के मकानों में भी धुआं भरने से लोग परेशान हुए। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में सिविल लाइंस पटाखा बाजार में चले लात-घूंसे, पिस्टल भी लहराई प्रयागराज में दिवाली की रात पटाखा बाजार में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते बाजार में अफरा-तफरी मच गई। एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। हाथापाई के दौरान एक युवक ने पिस्टल तक निकाल ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के बीच हंगामा बढ़ता चला गया। पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है, हालांकि पिस्टल लहराने की पुष्टि की जा रही है। मामला सिविल लाइंस स्थित यात्रिक होटल के सामने का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में लगी आग, आतिशबाजी के बीच जले टीवी-फ्रिज झांसी में इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। यहां दीपावली में आतिशबाजी के बीच किसी को इस बात की भनक तक नहीं हुई कि गोदाम में आग लग चुकी है। जब लपटें उठने लगीं तो आग दिखाई दी। घटना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड का है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। यहां त्योहार के चलते फायर बिग्रेड ने आग को बुझाने के बाद घटना की जांच करने की बात कही है। वहीं, देर रात गोदाम के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर… दिवाली पर जमकर चले पटाखे, 300 पार पहुंचा AQI; नोएडा देश में 5वां सबसे प्रदूषित शहर यूपी में दिवाली की रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से प्रदेश के 6 शहर रेड जोन यानी खतरनाक स्थिति में हैं। नोएडा देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, नोएडा में रात 10 बजे तक ही एअर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 313 पार पहुंच गया। यह गंभीर स्थिति है। वहीं गाजियाबाद में AQI 310, हापुड़ में 294, मेरठ में 266, बागपत में 256 रहा। पिछले 6 दिनों से गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नोएडा का AQI 313 दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई 344 दर्ज किया है। गाजियाबाद के वसुंधरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया। यहां AQI 350 पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है। इंदिरापुरम में में AQI 330, लोनी में 300 और संजय नगर में 265 दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में सीएचसी सेंटर जलकर खाक गोंडा जिले के कटरा बाजार कस्बे में दीपावली की रात एक जन सेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) में भीषण आग लग गई। घटना में केंद्र के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इनमें चार कंप्यूटर, दो लैपटॉप और चार प्रिंटर शामिल हैं। आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है। यह घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अजय श्रीवास्तव के जन सेवा केंद्र में हुई है। पढ़ें पूरी खबर गोंडा में सीएचसी सेंटर जलकर खाक गोंडा जिले के कटरा बाजार कस्बे में दीपावली की रात एक जन सेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) में भीषण आग लग गई। केंद्र के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान, चार कंप्यूटर, दो लैपटॉप और चार प्रिंटर, जलकर राख हो गया। आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है। घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र की है। केंद्र को अजय श्रीवास्तव संचालित करते थे। पढ़ें पूरी खबर आज अखबार नहीं आएगा, UP की कल की 15 बड़ी खबरें… क्लिक कर पढ़ें प्रयागराज में दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी से सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। रात 11 बजे घटना के समय धूमनगंज इलाके में दिवाली का जश्न चल रहा था। अचानक लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बस्ती के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक ट्रक ने आग पकड़ी और फिर लपटें दूसरे ट्रक तक पहुंच गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक एक ट्रक पूरी तरह राख हो चुका था।। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में 6 लोग दबे आगरा में दिवाली की शाम एक घर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान और नीचे की दुकान जमींदोज हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की खिड़कियां तक हिल गईं। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। स्थानीय लोगों और घायलों के परिजनों का दावा है कि मकान मालिक रामजी लाल घर में गंधक और पोटाश का अवैध कारोबार करते थे। हादसा इन्हीं के विस्फोट से हुआ, न कि सिलेंडर से। परिवारजनों का कहना है कि धमाके के बाद पुलिस सिलेंडर को तुरंत मौके से हटा ले गई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के असली कारणों की पुष्टि के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। हादसा जगदीशपुरा थाना के किशोरपुरा गली नंबर 5 में हुआ। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में कबाड़ प्लांट में भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से हादसे की आशंका वाराणसी में रविवार रात एक कबाड़ के प्लांट में अचानक आग लग गई। भेलूपुर थाना के सुंदरपुर ब्रिज एंक्लेव कॉलोनी में प्रदीप कुमार के प्लांट में कबाड़ जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि लोग दूर भाग खड़े हुए। आसपास के मकानों में भी धुआं भरने से लोग परेशान हुए। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में सिविल लाइंस पटाखा बाजार में चले लात-घूंसे, पिस्टल भी लहराई प्रयागराज में दिवाली की रात पटाखा बाजार में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते बाजार में अफरा-तफरी मच गई। एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। हाथापाई के दौरान एक युवक ने पिस्टल तक निकाल ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के बीच हंगामा बढ़ता चला गया। पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है, हालांकि पिस्टल लहराने की पुष्टि की जा रही है। मामला सिविल लाइंस स्थित यात्रिक होटल के सामने का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में लगी आग, आतिशबाजी के बीच जले टीवी-फ्रिज झांसी में इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। यहां दीपावली में आतिशबाजी के बीच किसी को इस बात की भनक तक नहीं हुई कि गोदाम में आग लग चुकी है। जब लपटें उठने लगीं तो आग दिखाई दी। घटना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड का है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। यहां त्योहार के चलते फायर बिग्रेड ने आग को बुझाने के बाद घटना की जांच करने की बात कही है। वहीं, देर रात गोदाम के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर… दिवाली पर जमकर चले पटाखे, 300 पार पहुंचा AQI; नोएडा देश में 5वां सबसे प्रदूषित शहर यूपी में दिवाली की रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से प्रदेश के 6 शहर रेड जोन यानी खतरनाक स्थिति में हैं। नोएडा देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, नोएडा में रात 10 बजे तक ही एअर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 313 पार पहुंच गया। यह गंभीर स्थिति है। वहीं गाजियाबाद में AQI 310, हापुड़ में 294, मेरठ में 266, बागपत में 256 रहा। पिछले 6 दिनों से गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नोएडा का AQI 313 दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई 344 दर्ज किया है। गाजियाबाद के वसुंधरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया। यहां AQI 350 पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है। इंदिरापुरम में में AQI 330, लोनी में 300 और संजय नगर में 265 दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में सीएचसी सेंटर जलकर खाक गोंडा जिले के कटरा बाजार कस्बे में दीपावली की रात एक जन सेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) में भीषण आग लग गई। घटना में केंद्र के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इनमें चार कंप्यूटर, दो लैपटॉप और चार प्रिंटर शामिल हैं। आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है। यह घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अजय श्रीवास्तव के जन सेवा केंद्र में हुई है। पढ़ें पूरी खबर गोंडा में सीएचसी सेंटर जलकर खाक गोंडा जिले के कटरा बाजार कस्बे में दीपावली की रात एक जन सेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) में भीषण आग लग गई। केंद्र के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान, चार कंप्यूटर, दो लैपटॉप और चार प्रिंटर, जलकर राख हो गया। आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है। घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र की है। केंद्र को अजय श्रीवास्तव संचालित करते थे। पढ़ें पूरी खबर आज अखबार नहीं आएगा, UP की कल की 15 बड़ी खबरें… क्लिक कर पढ़ें उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts
दिवाली की रात हरियाणा गैस चैंबर बना:15 शहरों में मैक्सिमम AQI डेंजर लेवल तक पहुंचा; रोहतक-नारनौल में गुरुग्राम से ज्यादा प्रदूषण
दिवाली की रात हरियाणा गैस चैंबर बना:15 शहरों में मैक्सिमम AQI डेंजर लेवल तक पहुंचा; रोहतक-नारनौल में गुरुग्राम से ज्यादा प्रदूषण दिवाली पर हुई आतिशबाजी के कारण हरियाणा एक गैस चैंबर में तब्दील हो गया। रात करीब 12 तक 15 जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर यानी 500 तक पहुंच गया था। यह हवा इतनी जहरीली थी कि एक स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार कर सकती थी। हालांकि, सुबह होते-होते प्रदूषण में थोड़ी कमी देखने को मिली, लेकिन अब भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ है। वहीं, एवरेज AQI की बात करें तो रोहतक और नारनौल गुरुग्राम से ज्यादा प्रदूषित हैं। रोहतक सहित हरियाणा के 5 शहरों में प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। रोहतक में AQI 320, नारनौल में 311, बहादुरगढ़ में 306, धारूहेड़ा में 305 और बल्लभगढ़ में 303 AQI रहा। हवा चलने से प्रदूषण से राहत
हरियाणा में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, हवा भी चल रही है, जिससे स्मॉग में राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव से हरियाणा में 2 दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी हरियाणा के शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बाकी हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हरियाणा के 15 शहर गैस चैंबर बने
दिवाली की रात 12 बजे हरियाणा के 15 शहर गैस चैंबर गए। यहां मैक्सिमम AQI 500 तक पहुंच गया। वहीं, कुछ शहर ऐसे हैं जहां रात से सुबह 8 बजे लगातार 500 AQI बना रहा। इसके अलावा कैथल, सोनीपत और चरखीदादरी में मैक्सिमम AQI 400 से ऊपर बना हुआ है। हरियाणा के एनसीआर में ग्रैप-2 की पाबंदियां शुरू
प्रदेश में प्रदूषण का स्तर देखते हुए ग्रैप-2 की पाबंदियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले 14 नवंबर को एनसीआर में ग्रैप का पहला चरण लागू हो हुआ था। औसत AQI से अलग मैक्सिमम AQI इन शहरों में 500 तक पहुंच रहा है। रोहतक, नारनौल, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, बल्लभढ़ जैसे शहरों में ग्रैप-2 की पाबंदियां शुरू हो जाएंगी। इसके कारण डीजल वाहन पर सख्ती और इंडस्ट्रीज के धुएं को नियंत्रण में करने जैसी पाबंदियां लगेंगी, ताकि प्रदूषण से बचा जा सके। AQI बढ़ने पर बदलते हैं ग्रैप के स्टेज
ग्रैप के स्टेज AQI पर निर्भर करते हैं। जब AQI खराब (201-300) होता है तो ग्रैप का स्टेज-I लागू होता है। इसी तरह AQI बहुत खराब (301-400) हो तो स्टेज-II, गंभीर (401-450) होने पर स्टेज-III और ज्यादा गंभीर (>450) होने पर स्टेज-IV लागू किया जाता है।

Cattle Feed Act 2018 लागू करने में 7 साल की देरी, Kuldeep Dhaliwal ने पिछली Governments को ठहराया Responsible
आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ कैटल फीड, कंसंट्रेट्स एंड मिनरल मिक्सचर एक्ट, 2018’ को लागू करने में हुई लगभग 7 साल की देरी पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण हुई। धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि इस देरी ने पशु आहार माफिया को खुली छूट दी और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जानबूझकर इस एक्ट को कानूनी पेंच में फंसाया, जिससे 16,000 करोड़ रुपये के कारोबार वाले इस सेक्टर में घटिया…
Punjab में शुरू ‘Mukhyamantri Health Insurance Scheme’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 lakh का free health Insurance
पंजाब की मान सरकार लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। 23 सितंबर 2025 से पूरे राज्य में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उनकी सरकार का मकसद सिर्फ बुनियादी सुविधाएँ देना ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की सेहत की जिम्मेदारी भी उठाना है। उन्होंने कहा कि अब किसी को महंगे इलाज के लिए अपनी जमीन, गहने या संपत्ति बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही कर्ज…
