टेक कंपनी Apple ने अपना नया बजट लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में मैकबुक का अनुभव लेना चाहते हैं। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹69,990 रखी गई है और इसकी सेल 11 मार्च से शुरू होगी। फिलहाल इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन के मामले में नया MacBook Neo काफी हद तक MacBook Air जैसा दिखता है। इसमें 13-इंच की Liquid Retina (IPS LCD) डिस्प्ले दी गई है। लैपटॉप का बॉडी एल्यूमिनियम एनक्लोजर से बना है, जिससे यह मजबूत और प्रीमियम फील देता है। यह चार रंगों में उपलब्ध होगा – ब्लश, इंडिगो, सिल्वर और सिट्रस।
iPhone वाली चिप से मिलेगा पावर
इस लैपटॉप में A18 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो पहले iPhone 16 Pro में देखने को मिला था। चिप में 6-कोर CPU और 5-कोर GPU मिलता है। इसके साथ 16-कोर Neural Engine भी दिया गया है, जो AI आधारित कामों को तेज बनाता है। कंपनी के मुताबिक यह चिप कम बिजली खपत के साथ ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटो एडिटिंग और सामान्य ऑफिस वर्क को आसानी से संभाल सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
MacBook Neo में 36.5Wh बैटरी दी गई है। एपल का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 16 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। बॉक्स में 20W USB-C पावर एडॉप्टर दिया जाएगा जिससे इसे चार्ज किया जा सकेगा।
मेमोरी और स्टोरेज
- 8GB यूनिफाइड मेमोरी
- 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प
कनेक्टिविटी फीचर्स
लैपटॉप में दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं। इनमें से एक USB 3 Type-C है जो डिस्प्ले पोर्ट की तरह भी काम करता है, जबकि दूसरा USB 2 Type-C पोर्ट है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। यह डिवाइस 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K एक्सटर्नल डिस्प्ले को सपोर्ट करता है।
कैमरा और ऑडियो
वीडियो कॉल के लिए इसमें 1080p FaceTime HD कैमरा दिया गया है। साथ ही बेहतर साउंड के लिए स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स भी मौजूद हैं। यह लैपटॉप लेटेस्ट macOS पर काम करेगा।
किन लोगों के लिए सही
- स्टूडेंट्स: ऑनलाइन क्लास और प्रोजेक्ट वर्क के लिए
- ऑफिस यूजर्स: ईमेल, डॉक्यूमेंट और ब्राउजिंग जैसे कामों के लिए
- नए Mac यूजर्स: जो पहली बार Windows से Mac पर स्विच करना चाहते हैं
क्या खास है A18 Pro चिप
A18 Pro वही प्रोसेसर है जो Apple के फ्लैगशिप iPhone में इस्तेमाल होता है। यह ऊर्जा की कम खपत करता है, जिससे डिवाइस ज्यादा गर्म नहीं होता और बैटरी लंबे समय तक चलती है।



