इंजीनियर से Apple के CEO तक: कौन हैं जॉन टर्नस, जिन्हें मिली टिम कुक की विरासत संभालने की जिम्मेदारी?
Apple में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है। करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने वाले टिम कुक अब CEO की भूमिका से हटकर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी जगह कंपनी ने जॉन टर्नस को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। खास बात यह है कि टर्नस कोई बाहरी चेहरा नहीं हैं। वह पिछले करीब 25 वर्षों से Apple का हिस्सा हैं और कंपनी के लगभग हर बड़े हार्डवेयर प्रोजेक्ट से उनका सीधा संबंध रहा है। एक समय मैक कंप्यूटर की स्क्रीन से जुड़े डिजाइन पर काम करने वाले टर्नस आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में…
