सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों की चमक, सलमान-आमिर समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों की चमक, सलमान-आमिर समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या के वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन मुंबई के JW मैरियट जुहू में भव्य अंदाज में किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नए शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रिसेप्शन में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू रंग का कंटेम्पररी सूट पहना हुआ था और वेन्यू के बाहर मौजूद फोटोग्राफरों के लिए मुस्कुराते हुए पोज भी दिए।

आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद खान के साथ इस समारोह में शामिल हुए। आमिर ब्लू सूट में नजर आए, जबकि जुनैद ने एथनिक टोन का पारंपरिक बंदगला पहना हुआ था। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी इस खास जश्न में पहुंचीं। उन्होंने गोल्डन और पिस्ता रंग का सलवार सूट पहना था, जिसके साथ पोटली बैग और झुमके उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। हल्के मेकअप में उनका अंदाज बेहद सादा और एलिगेंट दिखा।

वहीं अनिल कपूर और अनुपम खेर भी एक साथ रिसेप्शन में पहुंचे। अनुपम खेर सफेद रंग के एथनिक आउटफिट में दिखाई दिए, जबकि अनिल कपूर ने फ्लोरल कुर्ता और ब्लैक पजामा पहन रखा था।

इसके अलावा एक्ट्रेस अमृता राव भी इस मौके पर नजर आईं। उन्होंने रॉयल ब्लू रंग का खूबसूरत लहंगा पहनकर समारोह की रौनक बढ़ा दी। कुल मिलाकर ईशा बड़जात्या के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने इस जश्न को और खास बना दिया।