‘वाराणसी’ की शूटिंग बनारस से दूर, हैदराबाद में तैयार हुआ विशाल सेट – राजामौली का बड़ा फैसला

‘वाराणसी’ की शूटिंग बनारस से दूर, हैदराबाद में तैयार हुआ विशाल सेट – राजामौली का बड़ा फैसला

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

खबर है कि फिल्म का नाम भले ही ‘वाराणसी’ रखा गया हो, लेकिन इसकी शूटिंग असली बनारस में नहीं होगी। इसके बजाय हैदराबाद में ही वाराणसी शहर जैसा भव्य और डिटेल्ड सेट तैयार किया गया है, जहां फिल्म की पूरी शूटिंग की जा रही है।दरअसल, मेकर्स ने फिल्म को भव्य और विजुअली शानदार बनाने के लिए असली लोकेशन की बजाय कंट्रोल्ड सेटअप चुना है। इस सेट में वाराणसी के मशहूर घाट, मंदिर और ऐतिहासिक इमारतों को बेहद बारीकी से दोहराया गया है, ताकि स्क्रीन पर रियल फील आ सके।

सूत्रों के मुताबिक, राजामौली अपनी फिल्मों में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं, और इस प्रोजेक्ट में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी टीम ने वाराणसी की असली तस्वीरों और लोकेशनों को ध्यान में रखकर हूबहू वैसा ही माहौल तैयार किया है।फिल्म के किरदारों की झलक भी पहले सामने आ चुकी है, जिसमें महेश बाबू का दमदार अवतार, पृथ्वीराज सुकुमारन का अलग लुक और प्रियंका चोपड़ा का खास किरदार काफी चर्चा में रहा।

रिलीज की बात करें तो ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, और इसे एक बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है।