राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा ढिल्लों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके परिवार ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात में आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नायब सैनी से की शिष्टाचार भेंट




