प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्य के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों के गुणों की सराहना की।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और लोगों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा तथा विनम्र स्वभाव के कारण एक विशेष पहचान रखता है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के सभी परिवारों के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश का गठन वर्ष 1948 में हुआ था और हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है।

