हरियाणा: IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा, CM सैनी बोले- एक-एक पैसा आएगा वापस
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े कथित घोटाले का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठा। विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगा और इसे गंभीर वित्तीय मामला बताया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में आरोप लगाया कि IDFC फर्स्ट बैंक में करीब 590 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का मामला सामने आया है, जिसकी पूरी जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। विपक्ष के सवालों के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से…
