BJP नेता राजकुमार सिंह ने NDA के खिलाफ खोला मोर्चा, पूर्व मंत्री ने टिकट बंटवारे पर उठाए सवाल
BJP नेता राजकुमार सिंह ने NDA के खिलाफ खोला मोर्चा, पूर्व मंत्री ने टिकट बंटवारे पर उठाए सवाल <p style=”text-align: justify;”>पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने एक बार फिर केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर सत्ता गठबंधन पर हमला बोला और सीधे तौर पर भाजपा समेत NDA की चुनौतियों पर सवाल उठाए. दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी ऐसे प्रत्याशी को वोट न दें जिन पर आपराधिक पृष्ठभूमि या भ्रष्टाचार के आरोप हों.
<p style=”text-align: justify;”>राजकुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस बार वोट सोच-समझकर दें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आपके सामने जितने भी प्रत्याशी हैं, वे सभी भ्रष्ट अथवा आपराधिक प्रकृति के हैं तो अपना वोट NOTA को दे दें. उनका तर्क था कि अपराध और भ्रष्टाचार को पोसने वाले नेताओं को चुना गया तो बिहार का विकास ठप रहेगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>राजबल्लभ के खिलाफ बलात्कार के गंभीर आरोप- राजकुमार सिंह
<p style=”text-align: justify;”>राजकुमार सिंह ने चुनिंदा प्रत्याशियों के नाम लेते हुए गंभीर आरोपों का जिक्र किया. मोकामा से NDA प्रत्याशी अनंत सिंह पर हत्या, नरसंहार और अपहरण जैसे आरोपों का हवाला देते हुए राजकुमार ने कहा कि अपने प्रशासनिक कार्यकाल में उन्हें अनुशासन में लाना पड़ा था. नवादा से NDA प्रत्याशी राजबल्लभ यादव के संबंध में उन्होंने कहा कि राजबल्लभ के खिलाफ बलात्कार तथा POCSO से संबंधित गंभीर आरोप हैं और उनकी पत्नी विभा देवी चुनावी मैदान में हैं. मोकामा से RJD प्रत्याशी सूरजभान सिंह के बारे में भी उन्होंने कई राज्यों में दर्ज गंभीर आपराधिक आरोपों का उल्लेख किया और कहा कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ सकते, इसलिए उनकी पत्नी मैदान में हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>सम्राट चौधरी पर लगे है हत्या के आरोप- राजकुमार 
<p style=”text-align: justify;”>राजकुमार ने रघुनाथपुर से शाहबुद्दीन के पुत्र ओसामा का नाम भी लिया और कहा कि शाहबुद्दीन पर पहले हत्या के गंभीर आरोप रहे. तारापुर के NDA प्रत्याशी सम्राट चौधरी पर हत्या और उम्र प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े के आरोपों का हवाला उन्होंने दिया. जगदीशपुर (आरा) से भगवन सिंह कुशवाहा पर इचरी में सात व्यक्तियों के नरसंहार से जुड़े आरोपों का उल्लेख किया गया. संदेश से राधा चरण साह को बालू माफिया करार देते हुए राजकुमार ने उनकी हाल की जेल अवधि का भी जिक्र किया. वहीं अरुण यादव के बेटे दीपु सिंह के संबंध में भी POCSO के आरोप बताए गए.
<h3 style=”text-align: justify;”>अपने विवेक का उपयोग करें मतदाता- मंत्री
<p style=”text-align: justify;”>राजकुमार सिंह ने कहा कि अपराधी और भ्रष्ट नेता जनता का शोषण कर रहे हैं और इन्हें हटाकर ही बिहार को विकास की राह पर लाया जा सकेगा. उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने विवेक का प्रयोग करें और भविष्य तय करने के समय सतर्क निर्णय लें.
मुंबई में CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने गिरफ्तारी के डर से भेजे पैसे
मुंबई में CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने गिरफ्तारी के डर से भेजे पैसे <p style=”text-align: justify;”>देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विले पार्ले के 82 वर्षीय एक रिटायर्ड व्यक्ति से सीबीआई और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर ठगों ने 1.08 करोड़ रुपए की ठगी कर ली. मुंबई साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई पुलिस के अनुसार, ठगी का शिकार हुए बख्शी को सबसे पहले एक व्यक्ति का व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसने खुद को दिल्ली के टेलीकॉम डिपार्टमेंट का ‘पवन कुमार’ बताया. कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि पीड़ित के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके केनरा बैंक में एक फर्जी खाता खोला गया है, जिसका उपयोग गैर-कानूनी इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए किया जा रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>सीबीआई और दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर की ठगी
<p style=”text-align: justify;”>इसके बाद, पीड़ित को खुद को दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर ‘खुशी शर्मा’ और सीबीआई अधिकारी ‘हेमराज कोहली’ बताने वाले लोगों के कॉल आए. उन्होंने बख्शी को आने वाले गिरफ्तारी वारंट की धमकी दी और ‘क्लियरेंस सर्टिफिकेट’ जारी करने के नाम पर उनके बैंक अकाउंट की डिटेल्स मांगीं.
<h3 style=”text-align: justify;”>गिरफ्तारी के डर से बुजुर्ग ने ट्रांसफर किये पैसे
<p style=”text-align: justify;”>ठगों के झांसे में आकर और गिरफ्तारी के डर से, बख्शी ने अपने और पत्नी के खातों से 1.08 करोड़ रुपए जालसाजों के खातों में ट्रांसफर कर दिए. स्कैमर्स व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क में रहे और उन्हें धमकाते रहे कि वे अपने बच्चों सहित किसी को भी इस बारे में न बताएं.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
<p style=”text-align: justify;”>जब बख्शी को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बीएनएस सेक्शन और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब मोबाइल नंबरों और बैंक अकाउंट डिटेल्स का इस्तेमाल करके ट्रांसफर किए गए पैसों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने वाले अनजान लोगों के साथ अपनी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी कभी शेयर न करें.
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान का मरने से पहले का VIDEO:DGP को झूठी रिपोर्ट देने के आरोप; गोली चलाने वाला आरोपी 4 दिन बाद गिरफ्तार
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान का मरने से पहले का VIDEO:DGP को झूठी रिपोर्ट देने के आरोप; गोली चलाने वाला आरोपी 4 दिन बाद गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पूर्व पंचायत उप-प्रधान सोहन लाल का गोली लगने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सोहन लाल कह रहा हैं कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद उन्होंने एसपी और डीजीपी को पत्र लिखा था और बताया कि उनकी जान को खतरा है। मगर पुलिस ने आरोपी को एक बार भी थाने नहीं बुलाया। इस बीच बद्दी पुलिस ने आज सुबह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की। वहीं वायरल वीडियो में मरने से पहले सोहन लाल ने कहा- पुलिस ने झूठी रिपोर्ट ही डीजीपी को भेज दी, इसकी कॉपी उन्हें भी भेजी गई, जिसमे कहा गया कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। वीडियो में सोहन लाल कह रहा हैं कि उन्होंने पुलिस के पास ऐसे कोई बयान नहीं दिए। मरने से पहले सोहन लाल का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 4 पाइंट में समझे क्या है पूरा मामला? पूर्व प्रधान ने राजपूत लड़की की थी शादी- सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत के पूर्व उप प्रधान सोहन लाल ने करीब एक साल पहले ही एक राजपूत परिवार की लड़की से शादी की, जबकि सोहन लाल अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। दोनों ने भागकर शादी रचाई। लड़की के भाई को यह बात रास नहीं आई। सोहन लाल को इसे लेकर धमकियां भी मिलती रही। साईं बस स्टैंड में साले ने जीजा पर गोली चलाई- साईं बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने कार सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई और मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया। इस दौरान सोहन लाल ने एक वीडियो बनाया, जिसमे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पूर्व उप प्रधान ने पीजीआई में तोड़ा दम- गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सोहन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बद्दी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- आपसी रंजिश का मामला- पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुरेश कुमार उर्फ आकू खाली गांव ने गोली चलाई। यह गोली सोहन लाल के बाजू और छाती पर लगी। पुलिस पर लगे आरोपों पर कुछ देर में बयान दूंगा: SP सोहन लाल द्वारा वीडियो में पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर जब एसपी बद्दी विनोद धीमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- इसे लेकर कुछ जानकारी हासिल करने के बाद स्टेटमेंट दे पाउंगा। 50 हजार का इनाम घोषित बद्दी पुलिस ने चार दिन से लापता प्रधान की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई। आखिरकार आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
महेंद्रगढ़ का कुख्यात बदमाश राजस्थान पुलिस ने दबोचा:कई देसी-विदेशी हथियार मिले; लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, पहले 6 केस दर्ज हैं
महेंद्रगढ़ का कुख्यात बदमाश राजस्थान पुलिस ने दबोचा:कई देसी-विदेशी हथियार मिले; लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, पहले 6 केस दर्ज हैं महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के साथ लगते सीमावर्ती राजस्थान की कोटपूतली- बहरोड़ पुलिस ने जिला महेंद्रगढ़ के एक बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास काफी संख्या में देसी व विदेशी हथियार मिले हैं। उस पर महेंद्रगढ़ जिला में छह मामले दर्ज हैं तथा पुलिस की ओर से वह इनामी बदमाश था। वह लारेंस गैंग के सक्रिय सदस्य राजस्थान के पनियाला थाना पुलिस और डीएसटी टीम कोटपूतली-बहरोड़ की संयुक्त कार्रवाई में नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के कालबा गांव निवासी संजय जाट को गिरफ्तार किया गया। एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य संजय जाट निवासी कालबा थाना नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़) को गिरफ्तार किया गया। 25 हजार का था इनाम आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह हरियाणा-राजस्थान में लूट, हथियार तस्करी और रंगदारी जैसी संगठित अपराध गतिविधियों में शामिल था। एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर बिंजाहेड़ा मोड से आरोपी को दबोचा। देसी-विदेशी हथियार मिले तलाशी के दौरान उसके पास से एक विदेशी पिस्टल (ब्रेटा, मेड इन इटली) जिसमें छह जिंदा कारतूस और दो मैगजीन, सात देसी पिस्टल, तीन देसी कट्टे, एक पक्कीरा, पांच जिन्दा कारतूस देसी कट्टा और नौ जिन्दा कारतूस पिस्टल बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो कैंपर भी जब्त की गई। की जा रही है पूछताछ एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान कई और अपराधियों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास से मिले हथियार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए थे या उन्हें बेचने की योजना बनाई गई थी। जिले में दर्ज है छह मुकदमे पुलिस प्रवक्ता सुमित के मुताबिक कालबा निवासी संजय जाट के विरुद्ध जिले के निजामपुर थाना पुलिस में दो और नांगल चौधरी थाना में चार मुकदमे दर्ज हैं जिनमें आर्म्स एक्ट मारपीट और लड़ाई झगड़ा जैसे मुकदमे हैं।
बस्ती में बीजेपी पार्षद और पड़ोसियों में झगड़ा, आधा दर्जन लोग घायल, 8 गिरफ्तार
बस्ती में बीजेपी पार्षद और पड़ोसियों में झगड़ा, आधा दर्जन लोग घायल, 8 गिरफ्तार <p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में कोतवाली थाना क्षेत्र में बेलवाडाडी मोहल्ले में उस समय सनसनी फ़ैल गयी. जब यहां के रहने वाले बीजेपी पार्षद जगदीप श्रीवास्तव और उनके पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद खुनी संघर्ष हो गया. जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
<p style=”text-align: justify;”>दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एक तरफ़ा कार्रवाई का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है.
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला ?
<p style=”text-align: justify;”>बीजेपी सभासद जगदीप श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ने शराब पीकर अभद्रता और गाली-गलौच की, जिसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया और धारदार हथियार भी इस्तेमाल किए. जबकि दूसरे पक्ष ने बीजेपी पार्षद पर घर की महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सभासद जगदीप के भाई राकेश श्रीवास्तव ब्लॉक प्रमुख हैं, इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>दोनों तरफ से शिकायत, कार्रवाई पर सवाल 
<p style=”text-align: justify;”>दोनों ही पक्षों ने अपनी अपनी तरफ से मुकदमे के लिए कोतवाली में लिखित शिकायत की, मगर पुलिस ने घायल सभासद की एफआईआर लिख लिया, जबकि दूसरे पक्ष श्रीप्रकाश की शिकायत का संज्ञान ही नहीं लिया गया. बल्कि उनके पक्ष के 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुरानी रंजिश के कारण हुई घटना 
<p style=”text-align: justify;”>घायल बीजेपी नेता जगदीप ने जानकारी देते हुए कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. विपक्षी मनबढ़ किस्म के हैं और आए दिन शराब के नशे में मारपीट गलीगलौज करते रहते हैं. जब उन पर हमला हुआ तो बीचबचाव करने आए उनके भतीजे को भी मारा गया, जिसकी हालत गंभीर है और डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 
<p style=”text-align: justify;”>एएसपी श्यामाकांत ने प्रकरण को लेकर बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. एक पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें कुछ लोग अरेस्ट भी कर लिए गए है. मौके पर अब शांति व्यवस्था कायम है, मारपीट की घटना की गहनता से जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Video: शीशा तोड़ कार से 12 लाख रुपए ले उड़ा चोर, करतूत CCTV में कैद, फरीदाबाद का है मामला
Video: शीशा तोड़ कार से 12 लाख रुपए ले उड़ा चोर, करतूत CCTV में कैद, फरीदाबाद का है मामला <p style=”text-align: justify;”>Haryana News:  हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली चोरी हुई. कंपनी KD इंडस्ट्रीज के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर दो बदमाश पैसों से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए. बैग में करीब 12 लाख रुपये नकद थे. यह पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.
<p style=”text-align: justify;”>युवक चोरी करके बाइक से हुआ फरार
<p style=”text-align: justify;”>वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक युवक कार के पास आता है. उसने अपने सिर पर हेलमेट रखा हुआ था, ताकि उसकी पहचान न हो सके. युवक धीरे-धीरे कार के शीशे के पास जाता है और कुछ समय की कोशिश के बाद शीशे को तोड़ने में सफल हो जाता है. इसके बाद वह कार में रखे बैग को उठाकर बाहर निकलता है.
हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-24 में दिनदहाड़े दो हेलमेट पहने बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 12 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया. पूरा मामला CCTV में कैद हो गया. pic.twitter.com/uoqpEDG1fY
— Abhishek Kumar (@pixelsabhi) October 19, 2025
<p style=”text-align: justify;”>वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वही सड़क पर दूसरा युवक बाइक लेकर खड़ा है. उसने भी हेलमेट पहन रखा था. पहला युवक बैग लेकर जैसे ही बाहर आता है, दूसरा युवक तुरंत उसे बाइक पर बिठाता है और दोनों वहां से तेज गति से फरार हो जाते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने दर्ज किया मामला
<p style=”text-align: justify;”>बताया जा रहा है कि कार KD इंडस्ट्रीज के कंपनी पार्टनर राहुल की थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने पैसों से भरा बैग कार में रखा था और थोड़ी देर के लिए बाहर चले गए थे. इसी बीच बदमाशों ने मौका देखकर यह चोरी कर ली.
<p style=”text-align: justify;”>यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. CCTV फुटेज देखकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की मदद से उनकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है.
Diwali आज: दोपहर 3:30 से शुरू होगा पहला पूजा मुहूर्त, जानिए लक्ष्मी पूजा की विधि और Diwali से जुड़ी 5 खास कहानियां
आज पूरा देश दीपावली के रोशनी भरे त्योहार को मनाने की तैयारी में है।अमावस्या तिथि आज दोपहर 3:30 बजे से…
चंडीगढ में दिवाली पर बेटे ने मां को मार डाला:चाकू से काटा गला, पुलिस मौके पर; उत्तराखंड का रहने वाला है परिवार
चंडीगढ में दिवाली पर बेटे ने मां को मार डाला:चाकू से काटा गला, पुलिस मौके पर; उत्तराखंड का रहने वाला है परिवार चंडीगढ़ में दीपावली (सोमवार) की सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके बेटे ने ही चाकू से गला काट कर हत्या की। इसके बाद आरोपी बेटा फरार हो गया।पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार सेक्टर 40 की निवासी सुशीला नेगी सुबह मृतक अपने कमरे में मिली हैं। छोटे बेटे रवि ने उसकी हत्या की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। यह परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला था।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला सिपाही की मौत:उन्नाव में रेप पीड़िता का मेडिकल कराने गई थी, 12 दिन पहले बच्ची का पहला बर्थडे मनाया था
ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला सिपाही की मौत:उन्नाव में रेप पीड़िता का मेडिकल कराने गई थी, 12 दिन पहले बच्ची का पहला बर्थडे मनाया था उन्नाव में दीपावली से एक दिन पहले एक महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। वो रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने 65 किमी दूर जिला अस्पताल गई थीं। उसके साथ पीड़िता का एक रिश्तेदार भी था। बाइक वही चला रहा था। किसी वजह से मेडिकल नहीं हो सका तो वापस थाने आ रही थीं। रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो महिला सिपाही उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी। गंभीर चोट आने के कारण बेहोश हो गई। राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार को मामूली चोटें आई हैं। महिला सिपाही की एक साल की बेटी है, जिसका 12 दिन पहले ही धूमधाम से बर्थडे मनाया था। घटना सफीपुर थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार ढंग से समझिए पूरा मामला
मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाले महिला सिपाही प्रियंका यादव (29) उन्नाव के बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। थाने के पास ही एक किराये के मकान में एक साथी महिला सिपाही के साथ रहती थीं। 19 साल की युवती से रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए प्रियंका रविवार दोपहर 11 बजे जिला अस्पताल गई थीं। वहां शाम तक मेडिकल नहीं हो सका। वे पीड़िता के 55 वर्षीय रिश्तेदार के साथ बाइक से 5:30 बजे थाने लौट रही थीं। जिला अस्पताल से 35 किलोमीटर दूर सफीपुर थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव के पास शाम करीब 7:30 बजे स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक उछल गई। जिससे प्रियंका उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं। सिर फट गया और खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया- प्रियंका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। सहकर्मी ने बताया- फोन पर हुई थी आखिरी बात
प्रियंका के साथ कमरे में रहने वाली सिपाही ज्योति ने बताया- शाम करीब 7 बजे प्रियंका से बात हुई थी। उसने कहा था कि अब मैं उन्नाव से लौट रही हूं। नहीं सोचा था कि यह उसकी आखिरी बात होगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका अपनी बेटी के साथ बांगरमऊ में रहती थीं और अक्सर ड्यूटी के बाद परिवार से वीडियो कॉल पर बात करती थीं। एक वर्ष की बेटी हुई अनाथ
मऊ के घोसी थाना अंतर्गत बरकोला गांव की रहने वाली प्रियंका 2018 बैच की महिला सिपाही थीं। 10 जून 2023 को उनकी शादी बबलू यादव से हुई थी, जो उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक में कार्यरत हैं। उनकी एक साल तीन महीने की बेटी वैष्णवी है। 7 अक्टूबर को ही बेटी का पहला जन्मदिन मनाया गया था। हादसे से पूरा परिवार और पुलिस विभाग गहरे सदमे में है। विभाग ने कर्तव्यनिष्ठ सिपाही खो दिया- एसपी
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा- प्रियंका एक कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती सिपाही थीं। विभाग ने एक समर्पित कर्मचारी को खो दिया है। परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं, सीओ सफीपुर सोनम सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। महिला सिपाही उन्नाव जिला अस्पताल से मेडिकल कराकर लौट रही थीं, तभी जमालदीपुर गांव के पास हादसा हो गया। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे:पूरी बस जलकर राख; दिवाली पर घर जा रहे थे, यात्री बोले- पीछे बैठे लोग पी रहे थे सिगरेट मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जार रहे थे। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों ने बताया कि पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। उसी की वजह से आग लगी होगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हालांकि, हादसे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। हादसा थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने दीये जलाकर लिखा ‘जय श्री राम’, धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने दीये जलाकर लिखा ‘जय श्री राम’, धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव <p style=”text-align: justify;”>अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में इस बार दीपावली का त्योहार पहली बार खुले तौर पर और भव्य तरीके से मनाया गया. विश्वविद्यालय के NRSC क्लब परिसर में आयोजित इस आयोजन में छात्रों ने 2100 दीप जलाकर परिसर को रौशन किया. दीपों से ‘AMU’, ‘जय श्रीराम’ और ‘शुभ दीपावली’ शब्दों को खूबसूरती से सजाया गया. यह आयोजन न केवल दीपोत्सव की धूमधाम दिखाने वाला था, बल्कि एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक समरसता का संदेश भी दे रहा था.
<p style=”text-align: justify;”>इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. प्रवेश के लिए छात्रों के आईडी कार्ड जांचे गए और परिसर में व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम का संचालन किया गया. दीप प्रज्वलन की शुरुआत शाम ढलते ही हुई, जब छात्र और छात्राएं रंगोली, पुष्पों और दीपों से सजे रास्तों पर पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगोली और दीपों की सजावट की, जबकि छात्रों ने आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को और उल्लासपूर्ण बनाया.
<h3 style=”text-align: justify;”>एएमयू में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव
<p style=”text-align: justify;”>दीपोत्सव का सबसे आकर्षक दृश्य तब रहा जब 2100 दीप एक साथ जल उठे. आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने पूरे विश्वविद्यालय को जैसे किसी मेले में बदल दिया. ‘स्पेशल आर्मी भारत टैंक’ की आतिशबाजी ने सभी का ध्यान खींचा. इस दौरान 21 किलो मिठाइयों का वितरण किया गया और छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी.
<h3 style=”text-align: justify;”>विश्वविद्यालय में हर साल मनाई जाती है दीपावली- वसीम अहमद
<p style=”text-align: justify;”>एएमयू प्रॉक्टर वसीम अहमद ने बताया कि दीपावली का त्योहार विश्वविद्यालय में हर साल मनाया जाता है. इस बार छात्रों ने परमिशन मांगी और उन्हें अनुमति दी गई. पहले छात्र अपने हॉस्टलों में ही दीपावली मनाते थे. प्रॉक्टर ने कहा कि हम छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं और इस उत्सव में शामिल होकर खुशी महसूस करते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>वर्षों बाद विश्वविद्यालय में खुले तौर पर मनाई गई दीपावली
<p style=”text-align: justify;”>दीपोत्सव में शामिल हिंदू छात्र अखिल कौशल ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद विश्वविद्यालय में खुले तौर पर दीपावली मनाना एक नई शुरुआत है. छात्रा ने कहा कि एएमयू ने यह दिखा दिया कि यह सिर्फ शिक्षा संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार है जहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाया जाता है.
<p style=”text-align: justify;”>कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान पहने छात्रों ने ‘दीप जलाओ अंधेरा मिटाओ’ और ‘एक दीप सौहार्द के नाम’ जैसे नारों के साथ गीत, कविता और भजन प्रस्तुत किए. ‘जय श्रीराम’ के स्वर गूंजने पर पूरा परिसर श्रद्धा और उल्लास से भर उठा. इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा और संस्कृति साथ-साथ चल सकते हैं और विविधता में एकता संभव है.